16 साल बाद फ्रांस ने जीता फेड कप का खिताब, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीता फेड कप 2019 का खिताब अपने नाम किया। पर्थ में खेले गए खिताबी मुकाबले में फ्रांस ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया। क्रिस्टीना म्लादेनोविक और कैरोलिन गार्सिया के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ने फ्रांस ने इस खिताब पर कब्जा जमाया। 2003 के बाद फ्रांस ने पहली बार फेड कप का खिताब अपने नाम किया।
SCENES! 🏆
— Fed Cup (@FedCup) November 10, 2019
France lift the 2019 Fed Cup trophy, their first title since 2003! 👏 #FedCupFinal #TousEnsemBleu pic.twitter.com/Kzdx8WAHbI
पर्थ एरीना में दो दिवसीय फेड कप फाइनल में रविवार को मलादेनोविक और ग्रासिया की जोड़ी ने विश्व की नंबर एक खिलाड़ी एश्ले बार्टी और सामंथा स्टोसुर की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी को 6-4, 6-3 से हराया और घरेलू टीम को 45 वर्षो बाद फेड कप जीतने का ख्वाब तोड़ दिया।
यह फ्रांस का कुल तीसरा और 16 साल बाद पहला फेड कप खिताब है। पिछली बार 2003 में फ्रांस ने अमेरिका को हराकर खिताब जीता था।