{"_id":"69f4508415f7f9e8690946b8","slug":"former-us-open-finalist-kei-nishikori-to-retire-from-tennis-at-the-end-of-this-year-know-his-career-2026-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kei Nishikori: जापान के टेनिस खिलाड़ी केई निशिकोरी ने किया संन्यास का एलान, बताया कब खेलेंगे आखिरी मैच?","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Kei Nishikori: जापान के टेनिस खिलाड़ी केई निशिकोरी ने किया संन्यास का एलान, बताया कब खेलेंगे आखिरी मैच?
Fri, 01 May 2026 12:34 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Fri, 01 May 2026 12:34 PM IST
सार
विश्व के पूर्व चौथे नंबर के खिलाड़ी और 2014 में यूएस ओपन के फाइनलिस्ट केई निशिकोरी ने कहा कि वह इस टेनिस सत्र के आखिर में संन्यास लेने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
केई निशिकोरी
- फोटो : IANS
विस्तार
जापान के स्टार टेनिस खिलाड़ी केई निशिकोरी ने 2026 सीजन के आखिर में संन्यास लेने का एलान किया है। निशिकोरी जापान के टेनिस इतिहास में सबसे ऊंचे रैंकिंग वाले खिलाड़ी रहे हैं। वह दुनिया के शीर्ष 10 टेनिस खिलाड़ियों में जगह बनाने वाले भी पहले जापानी खिलाड़ी रहे। निशिकोरी ने हाल ही में पिछले साल के सिनसिनाटी ओपन में एक टूर-लेवल इवेंट में हिस्सा लिया था। उन्होंने पिछले सप्ताह जॉर्जिया के सवाना में एक एटीपी चैलेंजर इवेंट में खेला था।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये की घोषणा
निशिकोरी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, मैं एक घोषणा कर रहा हूं कि मैंने इस सीजन के आखिर में पेशेवर टेनिस से संन्यास लेने का फैसला किया है। बचपन से मुझे टेनिस का शौक रहा है और मैंने अपने दिल में सिर्फ एक सपना लेकर इसे जारी रखा है कि मैं विश्व स्तर पर मुकाबला करना चाहता हूं। एटीपी टूर तक पहुंचना, प्रतिस्पर्धा के सबसे ऊंचे लेवल पर खेलना और टॉप 10 में अपनी मौजूदगी बनाए रखना, ऐसी चीजें हैं जिन पर मुझे बहुत गर्व है। चाहे जीत हो या हार, भरे हुए एरीना में मुझे जो खास माहौल महसूस हुआ, उसकी जगह कोई नहीं ले सकता।

निशिकोरी ने लिखा, टेनिस के लिए मेरा प्यार और मेरा यह विश्वास कि मैं एक मजबूत खिलाड़ी बन सकता हूं, मुझे हमेशा कोर्ट पर वापस लाता था। मुझे लगता है कि इन सभी अनुभवों ने मेरी जिंदगी को बेहतर बनाया है और उसे आकार दिया है। मैं अपने परिवार और उन सभी का बहुत आभारी हूं जिन्होंने हर समय मेरा साथ दिया। सच कहूं तो, मैं अब भी चाहता हूं कि मैं अपना खेल करियर जारी रख सकूं। फिर भी अब तक की हर चीज को पीछे मुड़कर देखता हूं, तो मैं गर्व से कह सकता हूं कि मैंने अपना सब कुछ दिया। मैं सच में इस रास्ते पर चलकर खुश हूं। मैं बाकी मैचों के हर पल को संजो कर रखूंगा और आखिर तक लड़ूंगा।
निशिकोरी का करियर
36 साल के निशिकोरी के नाम 12 एटीपी टूर खिताब हैं, जिसमें 2012 और 2014 में टोक्यो में घरेलू मैदान पर जीते गए दो खिताब शामिल हैं। 451 टूर-लेवल मैचों के विजेता ने चार बार (2014-16, 2018) निट्टो एटीपी फाइनल्स में भी हिस्सा लिया है और दो बार (2014 और 2016) सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। निशिकोरी के लिए 2014 उनके करियर का सबसे अच्छा साल था। उन्होंने चार टूर-लेवल खिताब जीत 54-14 का रिकॉर्ड बनाया था। उस सीजन में निशिकोरी उस समय के विश्व नंबर 1 नोवाक जोकोविच को सेमीफाइनल में हराकर यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचे थे। निशिकोरी मियामी में एटीपी मास्टर्स 1000 इवेंट के आखिरी चार में भी पहुंचे, जहां उन्होंने क्वार्टर फाइनल में रोजर फेडरर को हराया था।