फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   First seed Emma Radukanu loses to Wang in second round of Austria Ladies Linz Tournament

ऑस्ट्रिया लेडीज लिंज टूर्नामेंट: पहली वरीयता प्राप्त एमा रादुकानु चीन की वैंग से हारी, टूर्नामेंट से बाहर

Thu, 11 Nov 2021 12:24 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिंज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिंज Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 11 Nov 2021 12:24 AM IST
सार

ब्रिटेन की एमा रादुकानु अपर ऑस्ट्रिया लेडीज लिंज टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में चीन की वैंग से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। किसी डब्ल्यूटीए प्रतियोगिता में उन्हें पहली बार शीर्ष वरीयता दी गई थी।
 

विज्ञापन
First seed Emma Radukanu loses to Wang in second round of Austria Ladies Linz Tournament
एमा रादुकानु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूएस ओपन चैंपियन एमा रादूकानु अपर ऑस्ट्रिया लेडीज लिंज टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में चीन की क्वालिफायर वैंग शिन्यु से हारकर बाहर हो गईं। वैंग ने ब्रिटेन की खिलाड़ी को तीन सेट तक चले मुकाबले में 6-1, 6-7, 7-5 से पराजित किया। रादूकानु को किसी डब्ल्यूटीए प्रतियोगिता में पहली बार शीर्ष वरीयता दी गई थी। 
विज्ञापन


वैंग क्वार्टर फाइनल में फाइनल में अमेरिका की आठवीं वरीय एलिसन रिस्के से भिड़ेंगी, जिन्होंने एलिज कोर्नेट को 6-4, 6-4 से हराया। दूसरी वरीय सिमोना हालेप ने बेलारूस की एलियाकसांद्रा सासनोविच को 7-5, 6-3 से हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए हालेप का सामना इटली की जास्मिन पाओलिनी से होगा। 
विज्ञापन


इवांस का क्वार्टर फाइनल में सामना टियोफ से 
स्टाकहोम। ब्रिटेन के डान इवांस और अमेरिका के फ्रांसेस टियोफ स्टाकहोम ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में आमने-सामने होंगे। इवांस ने स्पेन के अलजेंद्रो डेविनोविच फोकिना को तीन सेट के मुकाबले में 6-2, 3-6, 7-5 से और टियोफ ने स्पेन के पेड्रो मार्टिनेज को 6-4, 6-4 से मात दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एंडी मरे भी अंतिम-16 में
दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी एंडी मरे ने नॉर्वे के क्वालिफायर विक्टर दुरासोविच को 6-1, 7-6 से मात देकर अंतिम-16 में प्रवेश किया। तीन बार के ग्रैंडस्लैम विजेता ब्रिटेन के मरे को पहला सेट जीतने में कोई परेशानी नहीं हुई लेकिन दूसरे सेट में दुनिया के 354वें नंबर के खिलाड़ी दुरासोविच ने उन्हें कड़ी टक्कर दी। मरे का सामना अब शीर्ष वरीय यानिक सिनर से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed