{"_id":"5e5557ef8ebc3ef40724ec4d","slug":"dubai-tennis-championships-2020-leander-paes-enters-quarters-prajnesh-gunneswaran-crashes-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dubai Championships 2020: लिएंडर पेस क्वार्टरफाइनल में, प्रजनेश पहले दौर में हारे","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Dubai Championships 2020: लिएंडर पेस क्वार्टरफाइनल में, प्रजनेश पहले दौर में हारे
Tue, 25 Feb 2020 10:52 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 25 Feb 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
लिएंडर पेस ,मैथ्यू एबडेन
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने पुरुष डबल्स मुकाबले में इवान डोडिग और फिलिप पॉलेसेक की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर दुबई टेनिस चैंपियनशिप 2020 में अपने आखिरी अभियान का शानदार आगाज किया है। एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई मैथ्यू एबडेन के साथ साझेदारी करते हुए पेस ने क्वार्टरफाइनल में एंट्री करते हुए क्रोएशियाई-स्लोवाकिया की जोड़ी को 6-4, 6-3 से हराया।
विज्ञापन
वहीं, भारतीय खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन को दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिप के पहले ही दौर में शिकस्त का सामना करना पड़ा। वाइल्डकार्ड से प्रवेश पाने वाले प्रजनेश को आस्ट्रिया के क्वालिफायर डेनिस नोवाक के हाथों सीधे सेटों में 4-6,3-6 से हार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
डेनिस का सामना अब फ्रांस के कारेन खाचानोव से होगा, जिन्होंने कजाखस्तान के मिखाइल कुकुश्किन को 7-6,6-1 से हराया। अन्य मैचों में जापान के यासुकाता उचीयामा ने ताइवान के लू येन सुन को 3-6,6-1,6-2 से, गेल मोनफिल्स ने मार्टिन को 6-4,7-5 से, आंद्रे रूबेल ने लोरेंजो मुसेती को 6-4,6-4 से और रिचर्ड ने लॉयड हैरिस को 7-6,6-4 से मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन