फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   djokovic enter second round in wimbledon

टॉप सीड जोकोविच का विंबलडन में शानदार आगाज

Tue, 30 Jun 2015 04:31 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 30 Jun 2015 04:31 PM IST
विज्ञापन
djokovic enter second round in wimbledon
प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन का आगाज सोमवार को लंदन के ऑल इंग्लैंड क्लब में हो गया। पहले दिन स्टार खिलाड़ियों ने शानदार शुरुआत करते हुए दूसरे राउंड में जगह बनाई।
विज्ञापन


विक्टोरिया अजारेंका दूसरे राउंड में पहुंचने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी। अजारेंका के अलावा 11वीं सीड कारोलिना प्लिस्कोवा, टॉप सीड सेरेना और अना इवानोविच अगले राउंड में पहुंचने में सफल रहीं।
विज्ञापन


पुरुषों में टॉप सीड सर्बिया के नोवाक जोकोविच, फिनलैंड के जार्को निमिनेन, कनाडा के मिलोस राओनिक भी पहली बाधा पार करने में सफल रहे।

जोकोविच ने जर्मनी के फिलिप कोलश्रेबर को 6-4, 6-4, 6-4 से हराया जबकि निमिनेन ने ऑस्ट्रेलिया के लेटिन हेविट को 3-6, 6-3, 4-6, 6-0, 11-9 से मात दी। राओनिक ने स्पेन के डेनियल जिमेनो ट्रावेर को 6-2, 6-3, 3-6 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जॉन इस्नर ने जापान के गो सोएदा को 7-6, 6-4, 6-4 से शिकस्त दी। महिला वर्ग मंे बेलारूस की अजारेंका ने इस्तोनिया की एनेत कोनतावेत को 6-2, 6-1 से हराया। टॉप सीड सेरेना ने रूसी क्वालीफायर मारगारिटा गासपारयान को 6-4, 6-1 से शिकस्त दी।


चौथी सीड रूस की मारिया शारापोवा ने ब्रिटेन के जोहाना कोंटो को 6-2, 6-2 से हराया। सर्बिया की अना इवानोविच ने चीन की शु यिफान को 6-1, 6-1 से हराया।

बोपन्ना-फ्लोरिन की जोड़ी दूसरे दौर में

भारत के रोहन बोपन्ना और उनके रोमानियाई जोड़ीदार फ्लोरिन मर्गिया ने पुरुष युगल में अमेरिका के टिम माइजेक और चेक गणराज्य के जिरी वेस्ले की जोड़ी को एक घंटे 26 मिनट में 6-3, 7-6, 6-1 से हराकर विम्बलडन टेनिस के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed