फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   djokovic and venus begin the wimbeldon with win

विंबलडन में जोकोविच और वीनस की जीत से शुरुआत

Tue, 28 Jun 2016 06:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 28 Jun 2016 06:23 PM IST
विज्ञापन
djokovic and venus begin the wimbeldon with win
novak djokovic - फोटो : getty
दुनिया के नंबर वन टेनिस प्लेयर और गत चैंपियन नोवाक जोकोविच, स्पेन के डेविड फेरर, क्रोएशिया के इवो कार्लोविच और मारिन सिलिक सोमवार को विंबलडन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट का आगाज़ शानदार जीत से किया।
विज्ञापन

 
पुरुषों के सिंगल्स में टॉप सीड सर्बियाई स्टार जोकोविच ने ब्रिटेन के जेम्स वार्ड को सीधे सेटों में 6-0, 7-6, 6-4 से शिकस्त दी। तीन बार के विंबलडन चैंपियन जोकोविच का अगला मुकाबला फ्रांस के आंद्रियान मानारिनो से होगा, जिन्होंने ब्रिटेन के ही कायले एडमुंड को 6-2, 7-5, 6-4 से हराया।
विज्ञापन


13वीं सीड फेरर ने इस्राइल के डुडी सेला को 6-2, 6-1, 6-1 से मात दी जबकि 23वीं सीड क्रोएशिया के इवो कार्लोविच ने हमवतन बोर्ना कोरिक को 7-6, 7-6, 6-4 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं में वीनस नेे भी किया जीत के साथ आगाज़

djokovic and venus begin the wimbeldon with win
वीनल विलियम्स - फोटो : getty
वहीं, महिला सिंगल्स में अमेरिका की वीनस विलियम्स, मैडिसन केई, इटली की सारा ईरानी, ऑस्ट्रेलिया की सामंथा स्टोसर, रोमानिया की इरिना बेगु और रूस की डारया कास्तकिना पहली बाधा पार करने में सफल रहीं।

महिलाओं में आठवीं सीड अमेरिका की वीनस विलियम्स ने क्रोएशिया की डोना वेकिक को 7-6, 6-4 से हराया जबकि उनकी हमवतन नौवीं सीड मैडिसन ने जर्मनी की लौरा सिगेमुंड को 6-3, 6-1 से मात दी। 20वीं सीड सारा ईरानी ने रोमानिया की पैट्रिसिया टिग को 6-4, 6-4 से हराया ।

14वीं सीड ऑस्ट्रेलिया की सामंथा स्टोसर ने पोलैंड की मैगडा लिनेट को 7-5, 6-3 से हराया। वहीं, सर्बियाई बाला अना इवानोविच को पहले ही राउंड में हार का मुंह देखना पड़ा। अना को रूस की एकाटेरिना एलेक्जेंद्रो ने 6-2, 7-5 से बाहर का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed