{"_id":"68352caca5445b64af06e7ef","slug":"defending-champions-carlos-alcaraz-and-iga-swiatek-start-with-a-win-ruud-reaches-next-round-in-french-open-2025-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"French Open: गत विजेता अल्कारेज और स्वियातेक का जीत के साथ आगाज, रूड भी आसानी से अगले दौर में पहुंचे","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
French Open: गत विजेता अल्कारेज और स्वियातेक का जीत के साथ आगाज, रूड भी आसानी से अगले दौर में पहुंचे
Tue, 27 May 2025 08:38 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 27 May 2025 08:38 AM IST
सार
चार ग्रैंडस्लैम जीत चुके दूसरी वरीय अल्कारेज ने इटली के क्वालिफायर ज्यूलियो जेपिएरी को 5-3, 6-4, 6-2 से हराया। रूड ने स्पेन के भल्बर्टो रामोस विनोल्स को 6-3, 6-4, 6-2 से पराजित किया।
विज्ञापन
कार्लोस अल्कारेज
- फोटो : PTI
विस्तार
गत विजेता स्पेन के कार्लोस अल्कारेज और पोलैंड की इगा स्वियातेक ने वर्ष के दूसरे ग्रैंडस्लैम फ्रेंच ओपन टेनिस में विजयी आगाज किया है। वहीं, लाल मिट्टी के कोर्ट पर खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में दो बार उपविजेता रह चुके नॉर्वे के कैस्पर रूड ने भी दूसरे दौर में प्रवेश किया है। चार ग्रैंडस्लैम जीत चुके दूसरी वरीय अल्कारेज ने इटली के क्वालिफायर ज्यूलियो जेपिएरी को 5-3, 6-4, 6-2 से हराया। रूड ने स्पेन के भल्बर्टो रामोस विनोल्स को 6-3, 6-4, 6-2 से पराजित किया। वहीं, स्वियातेक ने महिला एकल वर्ग में स्लोवाकिया की स्रामकोवा को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
लगातार चौथे खिताब के प्रयास में इगा
लगातार तीन बार से फ्रेंच ओपन जीतती आ रहीं स्वियातेक अगर इस बार भी यहां खिताब जीतती हैं तो वह 1968 में शुरू हुए ओपन दौर के बाद ऐसा करने वाली पहली महिला खिलाड़ी होंगी। स्वियातेक 10 दिन से अभ्यास में जुटी हैं। इगा फ्रेंच ओपन में पिछले 22 मैचों से अपराजेय हैं। इगा ने माना भी कि ऐसा पहली बार है जब वह 10 दिन पहले यहां अभ्यास के लिए पहुंच गईं। स्वियातेक ने सत्र में अभी तक एक भी खिताब नहीं जीता है। वह अगले दौर में पूर्व यूएस ओपन चैंपियन इंग्लैंड की एमा रादुकानू से भिड़ेंगी, जिन्होंने पहले दौर में चीन की वांग जिनयू को तीन सेटों के संघर्ष में 7-5, 4-6, 6-3 से पराजित किया।

रिबाकीना-नवारो भी जीतीं
अन्य मैचों में 25वीं वरीय ऑस्ट्रेलिया के एलेक्सेई पोपिरिन को जापान के योशिहितो निशिओका ने 7-5, 6-4, 2-1 के स्कोर पर वॉकओवर दे दिया। पूर्व विंबलडन चैंपियन कजाखस्तान की एलीना रिबाकीना ने अर्जेंटीना की जूलिया रिएरा को 6-1, 4-6, 6-4 से हराया। एमा नवारो ने जेसिका को 6-0, 6-1 से हराया।