{"_id":"5d6c9d048ebc3e93ad1035e9","slug":"defending-champion-novak-djokovic-retires-wawrinka-advances-to-quarter-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"US OPEN 2019 से हटे दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच, बीच मैच लिया फैसला","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
US OPEN 2019 से हटे दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच, बीच मैच लिया फैसला
Mon, 02 Sep 2019 10:09 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 02 Sep 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
चोटिल जोकोविच
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और गतविजेता नोवाक जोकोविच रिटायर हर्ट होकर यूएस ओपन 2019 से बाहर हो गए। सर्बिया के इस खिलाड़ी के एकाएक बाहर होने से स्विट्जरलैंड के स्टेन वावरिंका क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए। 23वें नंबर के खिलाड़ी वावरिंका अब क्वार्टर फाइनल में रूस के दानिल मेदवेदेव का सामना करेंगे।
विज्ञापन
रविवार को राउंड ऑफ 16 में खेले गए इस मुकाबले के चौथे दौर के मैच के बीच में ही नोवक ने रिटायरमेंट का एलान कर दिया। दरअसल मैच के दौरान जोकोविच चोटिल हो गए थे, उनके कंधे में चोट लगी थी। इसके बाद कोर्ट पर फिजियो को बुलाया गया, जिनसे जोकोविच की चोट की पुष्टि करते हुए कहा कि वह आगे नहीं खेल पाएंगे। जोकोविच जब चोटिल हुए तब मैच के दो सेट खेले जा चुके थे और तीसरे सेट खेला जा रहा था।
विज्ञापन
6-4, 7-5, 2-1 (ret.)@stanwawrinka returns to the QF after Djokovic retires from the match.#USOpen pic.twitter.com/3cGoWzcE0b
— US Open Tennis (@usopen) September 2, 2019
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच को हाल ही में सिनसिनाटी ओपन के सेमीफाइनल में रूसी टेनिस खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव से हार का सामना करना पड़ा थ। इसके बाद जोकोविच इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए पूरी तरह तैयार थे। उन्होंने टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले जबरदस्त तरीके जीते भी, लेकिन चौथे दौर के इस मैच में उन्हें चोटिल होने के कारण हटना पड़ा। हालांकि इस मैच में वावरिंका ने जोकोविच पर बढ़त हासिल कर ली थी और उन्होंने 6-4, 7-5 से दो सेट जीत लिया थे। तीसरे सेट में भी वावरिंका 2-1 से आगे चल रहे थे कि तभी जोकोविच ने कंधे में चोट लगने के कारण मैच से हटने का एलान कर दिया।