{"_id":"6871392a0476d60ac3060795","slug":"defending-champion-carlos-alcaraz-advanced-to-his-third-consecutive-wimbledon-final-win-over-taylor-fritz-2025-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Wimbledon: स्पेन के कार्लोस अल्कारेज लगातार तीसरी बार विंबलडन के फाइनल में, फ्रिट्ज को चार सेटों में दी मात","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Wimbledon: स्पेन के कार्लोस अल्कारेज लगातार तीसरी बार विंबलडन के फाइनल में, फ्रिट्ज को चार सेटों में दी मात
Fri, 11 Jul 2025 09:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 11 Jul 2025 09:47 PM IST
सार
अल्कारेज ने पहली सर्विस प्वाइंट से 88 फीसदी अंक हासिल किए, लेकिन दो घंटे 48 मिनट तक चले मुकाबले में कई बार उन्हें संघर्ष भी करना पड़ा। फ्रिट्ज ने अल्कारेज को दूसरे सेट में पछाड़ा, लेकिन इस स्पेनिश खिलाड़ी ने शानदार वापसी की और मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन
कार्लोस अल्कारेज
- फोटो : PTI
विस्तार
दो बार के गत विजेता स्पेन के कार्लोस अल्कारेज ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए वर्ष के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन के पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है। अल्कारेज ने सेमीफाइनल में अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज को 6-4, 5-7, 6-3, 7-6(6) से हराया और लगातार तीसरी बार विंबलडन के खिताबी मुकाबले में प्रवेश करने में सफल रहे।
विज्ञापन
अल्कारेज की शानदार वापसी
अल्कारेज ने पहली सर्विस प्वाइंट से 88 फीसदी अंक हासिल किए, लेकिन दो घंटे 48 मिनट तक चले मुकाबले में कई बार उन्हें संघर्ष भी करना पड़ा। फ्रिट्ज ने अल्कारेज को दूसरे सेट में पछाड़ा, लेकिन इस स्पेनिश खिलाड़ी ने शानदार वापसी की और मुकाबला अपने नाम किया। अल्कारेज ने कहा, टेलर के खिलाफ खेलना हमेशा की तरह वाकई मुश्किल था। हालात और भी मुश्किल थे, आज तो बहुत गर्मी थी। आज मैंने जो कुछ भी किया, उससे मैं बहुत खुश हूं। मैंने अपनी घबराहट पर काबू पा लिया, यहां सेमीफाइनल में खेलना आसान नहीं है। जिस तरह से मैं शांत रहा और स्पष्ट रूप से सोचा, उस पर मुझे बहुत गर्व है।

20 Wimbledon wins in a row ✨
— Wimbledon (@Wimbledon) July 11, 2025
Carlos Alcaraz defeats Taylor Fritz 6-4, 5-7, 6-3, 7-6(6) to reach his third consecutive #Wimbledon final pic.twitter.com/b3WXyK8Cuy
विज्ञापन
विज्ञापन
खिताबी हैट्रिक लगाने से एक जीत दूर
अल्कारेज ने विंबलडन में अपना लगातार 20वां मुकाबला जीता है और वह छठी बार फाइनल में पहुंचे हैं। वह विंबलडन में खिताबी हैट्रिक लगाने से एक जीत दूर हैं। अल्कारेज के सामने फाइनल में विश्व नंबर एक यानिक सिनर या सात बार के विंबलडन चैंपियन नोवाक जोकोविच होंगे। पिछले महीने अल्कारेज ने सिनर को पांच घंटे 29 मिनट तक चले फाइनल में हराकर फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था। अल्कारेज जोकोविच की चुनौती से भी पार पा चुके हैं और उन्होंने दो बार विंबलडन के फाइनल में हराया है। हालांकि, एटीपी हेड टू हेड रिकॉर्ड में वह जोकोविच से 3-5 से पीछे हैं।