फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Davis Cup Sumit Nagal wins after losing first set gives India a draw defeats August Holmgren

Davis Cup: पहला सेट गंवाने के बाद जीते सुमित नागल, भारत को दिलाई बराबरी, बेहतर रैंकिंग के होल्मग्रेन को हराया

Sat, 04 Feb 2023 09:33 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 04 Feb 2023 09:33 PM IST
सार

पहले मैच में शुक्रवार को युकी भांबरी को दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी होल्गर रुने ने 6-2, 6-2 से हराया। कठिन प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ युकी 58 मिनट में ही हार गए। यूकी की हार के बाद डेनमार्क 1-0 से आगे हो गया था लेकिन सुमित ने 1-1 की बराबरी दिला दी है।

विज्ञापन
Davis Cup Sumit Nagal wins after losing first set gives India a draw defeats August Holmgren
सुमित नागल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुमित नागल ने डेनमार्क के खिलाफ डेविस कप विश्व ग्रुप प्लेऑफ मुकाबले में दूसरे एकल मैच में पिछड़ने के बाद जीत दर्ज करते हुए भारत की वापसी कराई। पहले मैच में शुक्रवार को युकी भांबरी को दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी होल्गर रुने ने 6-2, 6-2 से हराया। कठिन प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ युकी 58 मिनट में ही हार गए। यूकी की हार के बाद डेनमार्क 1-0 से आगे हो गया था लेकिन सुमित ने 1-1 की बराबरी दिला दी है।
विज्ञापन


एकल में भारत के नंबर एक खिलाड़ी सुमित नागल ने दो घंटे 27 मिनट तक चले मैच में आगस्ट होल्मग्रेन को 4-6, 6-3, 6-4 से मात दी। विश्व रैंकिंग में 506वें स्थान पर काबिज नागल ने 484वीं रैंकिंग वाले प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ पहला सेट गंवा दिया। पहले सेट में वह अपनी लय में नजर नहीं आए और विरोधी खिलाड़ी के खिलाफ संघर्ष करते दिखे. पहला सेट उन्होंने 4-6 से गंवाया।
विज्ञापन


पहला सेट गंवाने के बाद की वापसी
पच्चीस साल के सुमित नागल ने पहला सेट हारने के बाद मैच में शानदार वापसी की। इसके बाद उन्होंने होल्मग्रेन को संभलने का कोई मौका नहीं दिया। दूसरे सेट में वापसी करते हुए उन्होंने 5-2 की बढ़त बनाई और नौवें गेम में सेट अपने नाम करके मुकाबला निर्णायक सेट तक खींचा। सुमित ने दूसरा सेट 6-3 से और आखिरी सेट 6-4 से जीता। आखिरी दोनों सेटों में उन्होंने अपना पूरा अनुभव लगा दिया और मैच में जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत को हर हाल में चाहिए जीत
निर्णायक सेट में नागल ने अपनी लय कायम रखते हुए जीत दर्ज की और सेट जीतने के साथ ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। अब युगल और उलट एकल मुकाबले खेले जाएंगे। भारत हार जाता है तो विश्व ग्रुप दो में खिसक जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed