फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Davis Cup 2019: Indian tennis team is not interested in Pakistan tour

Davis Cup 2019: पाकिस्तान का दौरा करने की इच्छुक नहीं भारतीय टेनिस टीम

Tue, 15 Oct 2019 06:02 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 15 Oct 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
Davis Cup 2019: Indian tennis team is not interested in Pakistan tour
भारत बनाम पाकिस्तान टेनिस - फोटो : ट्विटर

भारत-पाकिस्तान के बीच टेनिस कोर्ट पर चला आ रहा डेविस कप विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अब भारतीय टेनिस महासंघ (AITA) ने पत्र लिखकर इस बारे में अवगत करा दिया है। एआईटीए दोनों देशों के तनावपूर्ण हालात के मद्देनजर इस मामले में इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (ITF) से मैच स्थल में परिवर्तन की मांग करेगा।

विज्ञापन


पहले यह मैच इस्लामाबाद में 14-15 सितंबर को होना था, लेकिन ITF ने सुरक्षा स्थिति का आकलन करने के बाद 22 अगस्त को इसे स्थगित कर दिया था। आईटीएफ ने स्वतंत्र सुरक्षा सलाहकार से पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करवाई थी। आईटीएफ ने कहा था कि डेविस कप एशिया-ओसिनिया ग्रुप 1 मैच को स्थगित किया जा रहा है।
विज्ञापन


एआईटीए ने उस समय भी आईटीएफ से इस मुकाबले को स्थगित करने या तटस्थ स्ठल पर करने का अनुरोध किया था। एआईटीए के सूत्रों ने बताया कि भारतीय टीम के खिलाड़ी वर्तमान परिस्थिति में पाकिस्तान का दौरा करने के इच्छुक नहीं हैं। टीम ने इस मामले में एआईटीए को पत्र लिखकर मैच को किसी तटस्थ स्थल पर आयोजित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ITF ने इस साल सितंबर में भारत और पाकिस्तान के डेविस कप मैच की तारीखों में बदलाव की घोषणा की थी। इसके लिए 29-30 सितंबर या 30 सितंबर और 1 दिसंबर को संभावित तारीखों के रूप में रखा गया था। एआईटीए ने कहा कि 4 नवंबर को पाकिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी कि यह मैच इस्लामाबाद में खेला जा सकता है या इसे तटस्थ स्थल कर कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed