{"_id":"69b6553fb58e818fa6012564","slug":"daniil-medvedev-handed-top-seeded-carlos-alcaraz-his-first-loss-of-the-year-storm-to-final-at-indian-wells-2026-03-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Indian Wells: 16 मैचों के बाद कार्लोस अल्कारेज को मिली हार, मेदवेदेव ने इंडियन वेल्स के सेमीफाइनल में दी मात","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Indian Wells: 16 मैचों के बाद कार्लोस अल्कारेज को मिली हार, मेदवेदेव ने इंडियन वेल्स के सेमीफाइनल में दी मात
Sun, 15 Mar 2026 12:14 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंडियन वेल्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंडियन वेल्स
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:14 PM IST
सार
रूस के डेनिल मेदवेदेव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पेन के कार्लोस अल्कारेज को मात दी। इस तरह अल्कारेज को 16 मैचों बाद पहली हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
डेनिल मेदवेदेव
- फोटो : Australian Open
विस्तार
डेनिल मेदवेदेव ने शीर्ष वरीयता प्राप्त कार्लोस अल्कारेज को इस साल की पहली हार का स्वाद चखाया और सीधे सेटों में जीत दर्ज करके इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। इस तरह अल्कारेज का 16 मैचों से चला आ रहा विजयी अभियान समाप्त हो गया। मेदवेदेव ने सेमीफाइनल में अल्कारेज को 6-3, 7-6 (3) से पराजित किया।
विज्ञापन
मेदवेदेव का अब सिनर से होगा सामना
फाइनल में रूस के 11वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी मेदवेदेव का मुकाबला इटली के दूसरी वरीयता प्राप्त यानिक सिनर से होगा। सिनर ने अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-2, 6-4 से हराया। अल्कारेज ने इससे पहले इस साल लगातार 16 मैच जीते थे, जिनमें ऑस्ट्रेलियाई ओपन और कतर ओपन के खिताब शामिल हैं। मेदवेदेव ने इस जीत से अल्कारेज और सिनर के बीच एक और फाइनल की संभावना को खत्म कर दिया। मेदवेदेव इससे पहले अल्कारेज के खिलाफ अपने पिछले चार मुकाबलों में हार गए थे, जिनमें 2024 में इंडियन वेल्स के फाइनल में मिली हार भी शामिल है।

मेदवेदेव की 2023 में यूएस ओपन के सेमीफाइनल के बाद यह अल्कारेज पर पहली जीत है। सिनर ने ज्वेरेव को एक घंटे 23 मिनट में ही हरा दिया। सिनर ने चौथी वरीयता प्राप्त ज्वेरेव के खिलाफ छह ऐस लगाए। सिनर का ज्वेरेव के खिलाफ रिकॉर्ड अब 7-4 हो गया है। इस टूर्नामेंट में मेदवेदेव और सिनर दोनों ने ही अभी तक एक भी सेट नहीं गंवाया है। सिनर ने मेदवेदेव के खिलाफ अपने पिछले तीन मैच जीते हैं, जिनमें 2024 में यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल की जीत भी शामिल है।
इस बीच महिला युगल के फाइनल में टेलर टाउनसेंड और कैटरीना सिनियाकोवा ने अन्ना डैनिलिना और एलेक्जेंड्रा क्रुनिक को 7-6 (4), 6-4 से हराया। पुरुष युगल के फाइनल में गुइडो एंड्रेओज़ी और मैनुअल गिनार्ड ने आर्थर रिंडरकनेच और वैलेंटीन वाचेरोट को 7-6 (3), 6-3 से पराजित किया। मिश्रित युगल में बेलिंडा बेनसिच और फ्लेवियो कोबोली ने शीर्ष वरीयता प्राप्त गैब्रिएला डाब्रोव्स्की और लॉयड ग्लासपूल को 6-3 2-6, 10-7 से हराया।