फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Daniil medvedev becomes worlds number one tennis player replacing novak djokovic

बिग-4 की बादशाहत खत्म: मेदवेदेव बने दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी, 18 साल तक कायम रहा इन खिलाड़ियों का जलवा

Mon, 28 Feb 2022 01:25 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 28 Feb 2022 01:25 PM IST
सार

रूस के डेनिल मेदवेदेव पिछले 18 सालों में सिर्फ पांचवें खिलाड़ी बने हैं, जो टेनिस रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंचे हैं। उनसे पहले रोजर फेडरर, नोवाक जोकोविच, राफेल नडाल और एंडी मरे ही पहले पायदान पर काबिज रहे हैं। 

विज्ञापन
Daniil medvedev becomes worlds number one tennis player replacing novak djokovic
डेनिल मेदवेदेव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस के डेनिल मेदवेदेव दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बन चुके हैं। उन्होंने नोवाक जोकोविक को पीछे छोड़कर पहले नंबर पर जगह बनाई है। 26 साल के मेदवेदेव तकनीकी रूप से काफी सक्षम हैं और वे पारंपारिक तरीके से खेलने की बजाय अपने ही अंदाज में खेलते हैं। मेदवेदेव ने टेनिस जगत में चार बड़े खिलाड़ियों की लगभग दो दशक लंबी बादशाहत खत्म की है। पिछले 18 सालों से सिर्फ चार खिलाड़ी ही टेनिस रैंकिंग में पहले स्थान पर रहे थे। अब मेदवेदेव 2004 के बाद पांचवें खिलाड़ी बने हैं, जो टेनिस रैंकिंग में पहले पायदान पर आए हैं। 
विज्ञापन


टेनिस इतिहास में मेदवेदेव 27वें खिलाड़ी हैं, जो पहले पायदान पर पहुंचे हैं। मौजूदा समय में उनके पास 8,615 अंक हैं और वे नोवाक जोकोविच (8,465) से 150 अंक आगे हैं। जोकोविच रिकॉर्ड 361 हफ्तों तक और लगातार 86 हफ्तों तक दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रह चुके हैं। सात नवंबर 2016 के दिन एंडी मरे टेनिस रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंचे थे। इसके छह साल बाद कोई नया खिलाड़ी रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंचा है। 
विज्ञापन


Daniil Medvedev

कैसे बने नंबर एक टेनिस खिलाड़ी
मेदवेदेव पिछले कुछ सालों से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इस साल की शुरुआत में वे ऑस्ट्रेलियन ओपेन के फाइनल तक पहुंचे थे। इससे पहले 2021 में उन्होंने यूएस ओपेन जीता था। यह उनके करियर का पहला ग्रैंडस्लैम था। इसके अलावा उन्होंने एटीपी मास्टर्स 1000 ट्रॉफी और निट्टो एटीपी फाइनल भी जीता था। इसके अलावा वो तीन अन्य बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना चुके हैं। लगातार अच्छे प्रदर्शन का ईनाम उन्हें रैंकिंग में भी मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपेन में नहीं खेले थे। इसके बाद जोकोविच दुबई टेनिस चैंपियनशिप में जिरी वेस्ले से 6-4, 7-6  से हार गए। उनकी इस हार ने मेदवेदेव का नंबर एक पर कब्जा तय कर दिया था। 

टेनिस रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंचने वाले तीसरे रूसी खिलाड़ी
मेदवेदेव पहली रैंकिंग पर पहुंचने वाले रूस के तीसरे खिलाड़ी होंगे। इससे पहले येवेगेनी कैफिलनिकोव (1999) और मरात साफिन (2000-01) ने ऐसा किया था। बिग फोर (नडाल, फेडरर, जोकोविच और एंडी मरे) के अलावा अंतिम खिलाड़ी जो नंबर एक पोजिशन पर रहे, वो एंडी रोडिक थे। 


18 साल बाद खत्म हुई बिग फोर की बादशाहत 
रोडिक तीन नवंबर 2003 को पहली पोजिशन पर पहुंचे थे और दो फरवरी 2004 को शीर्ष रैंकिंग से हट गए थे। तब रोजर फेडरर नंबर वन बने थे। इसके बाद पिछले 18 साल में फेडरर, नडाल, जोकोविच और एंडी मरे का ही नंबर एक की पोजिशन पर कब्जा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed