{"_id":"68c4e566e271bad671064854","slug":"dakshineshwar-won-sumit-nagal-comeback-with-victory-india-takes-lead-against-switzerland-in-davis-cup-2025-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Davis Cup: दक्षिणेश्वर का उलटफेर, नागल की जीत से वापसी; डेविस कप में भारत ने स्विट्जरलैंड के खिलाफ बनाई बढ़त","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Davis Cup: दक्षिणेश्वर का उलटफेर, नागल की जीत से वापसी; डेविस कप में भारत ने स्विट्जरलैंड के खिलाफ बनाई बढ़त
Sat, 13 Sep 2025 09:00 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 13 Sep 2025 09:00 AM IST
सार
दक्षिणेश्वर ने 155वीं रैंक वाले काइम को शुरुआती एकल में 7-6 (4) 6-3 से शिकस्त दी। एटीपी रैंकिंग में दक्षिणेश्वर 626वें स्थान पर हैं, लेकिन उनका खेल इस कम रैंकिंग से कहीं बेहतर था।
विज्ञापन
सुमित नागल
- फोटो : PTI
विस्तार
रिजर्व टेनिस खिलाड़ी के रूप में चुने गए दक्षिणेश्वर सुरेश ने स्विट्जरलैंड के ऊंची रैंकिंग वाले जेरोम काइम को सीधे सेटों में हरा दिया, जबकि सुमित नागल ने डेविस कप में जीत से वापसी की जिससे भारत शुक्रवार को यूरोपीय टीम के खिलाफ मुकाबले में जीत की दहलीज पर पहुंच गया। कप्तान रोहित राजपाल ने आर्यन शाह की जगह दक्षिणेश्वर पर भरोसा जताया और इस लंबे कद के खिलाड़ी ने उन्हें निराश नहीं किया।
विज्ञापन
एटीपी रैंकिंग में 626वें स्थान पर हैं दक्षिणेश्वर सुरेश
दक्षिणेश्वर ने 155वीं रैंक वाले काइम को शुरुआती एकल में 7-6 (4) 6-3 से शिकस्त दी। एटीपी रैंकिंग में दक्षिणेश्वर 626वें स्थान पर हैं, लेकिन उनका खेल इस कम रैंकिंग से कहीं बेहतर था। पिछले साल शीर्ष 100 में रहने के बाद अब शीर्ष 300 में बने रहने के लिए संघर्ष कर रहे नागल ने मार्क-एंड्रिया ह्यूस्लर को 6-3, 7-6 (4) से हराकर डेविस कप में जीत से वापसी की जिससे भारत को पहले दिन 2-0 की बढ़त मिली। दक्षिणेश्वर ने कहा, 'धैर्य के साथ अपनी योजना के मुताबिक खेलने पर ध्यान दे रहा था। पहली बार देश के लिए खेलने का बहुत दबाव था। मुझे लगता है कि मैंने इसे काफी अच्छे से संभाला।'

शेष तीन मुकाबलों में एक जीत की जरूरत
शुरुआती दो एकल मुकाबलों में जीत के साथ भारतीय टीम अब यूरोपीय धरती पर एक यादगार डेविस कप जीत के बहुत करीब पहुंच गई है। उसे शनिवार को होने वाले तीन मैचों में से एक में जीत हासिल करनी होगी जिससे वह यह मैच अपने नाम कर लेगा। एन श्रीराम बालाजी और ऋत्विक बोलिपल्ली की टीम उलट एकल से पहले जैकब पॉल और डोमिनिक स्ट्राइकर से भिड़ेगी। भारत ने पिछली बार 1993 में कान्स में किसी यूरोपीय टीम को हराया था, जब लिएंडर पेस और रमेश कृष्णन की अगुआई में टीम ने क्वार्टर फाइनल में फ्रांस को 3-2 से हराया था।