फ्रेंच ओपन: बारबोरा क्रेजकिकोवा ने जीते दो खिताब, ऐसा करने वाली बनीं पहली महिला खिलाड़ी
चेक गणराज्य की क्रेजकिकोवा ने हमवतन कैटरीना सिनियाकोवा के साथ मिलकर महिला युगल फाइनल में पोलैंड की इगा स्वियातेक और अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स की जोड़ी को आसानी से 6-4 6-2 से शिकस्त दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फ्रेंच ओपन में अपना पहला एकल ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के एक दिन बाद बारबोरा क्रेजकिकोवा ने रविवार को युगल स्पर्धा की ट्रॉफी भी अपने नाम की। इसी के साथ वह 2000 में मैरी पीयर्स के बाद रोलां गैरां में एकल और युगल खिताब जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गईं।
चेक गणराज्य की क्रेजकिकोवा ने हमवतन कैटरीना सिनियाकोवा के साथ मिलकर महिला युगल फाइनल में पोलैंड की इगा स्वियातेक और अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स की जोड़ी को आसानी से 6-4 6-2 से शिकस्त दी।
All they do is WIN 🏆
Make it three titles for @BKrejcikova and @K_Siniakova at Roland-Garros, including girls’ doubles in 2013 and women's doubles in 2018.#RolandGarros pic.twitter.com/S9o5N091c8विज्ञापन विज्ञापन— Roland-Garros (@rolandgarros) June 13, 2021
यह अद्भुत है। पिछले दिन की तरह बहुत अच्छा। मुझे बहुत मजा आया। बहुत राहत महसूस कर रही हूं। मुझे इस कोर्ट पर वास्तव में बहुत अच्छा लग रहा है। इसलिए बहुत-बहुत धन्यवाद। - बारबोरा क्रेजसिकोवा
सेरेना के पांच साल बाद बारबोरा
यह बारबोरा और सिनिकोवा का एक साथ तीसरा युगल खिताब है। उन्होंने 2018 में भी यह ट्रॉफी जीतने के बाद उसी साल विंबलडन का खिताब भी जीता था। वहीं सेरेना विलियम्स (2016, विंबलडन) के बाद किसी ग्रैंड स्लैम में डबल खिताब जीतने वाली पहली खिलाड़ी हैं।
बनीं दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी
बारबोरा इस खिताब के साथ ही युगल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बन गई। सोमवार को जारी होने वाली ताजा डब्ल्यूटीए रैंकिंग में वह आधिकारिक तौर पर शीर्ष पर पहुंच जाएंगी। एकल में भी कॅरिअर की सर्वश्रेष्ठ 15वीं रैंकिंग पर पहुंच जाएंगी।
फ्रेंच ओपन में क्लीन स्वीप करने वाली खिलाड़ी
खिलाड़ी देश वर्ष
बिली जीन किंग अमेरिका 1972
मारगेर्ट कोर्ट ऑस्ट्रेलिया 1964, 73
क्रिस इर्वट अमेरिका 1974, 75
वर्जीनिया रुजिसी रोमानिया 1978
मार्टिना नवरातिलोवा अमेरिका 1982, 84
मैरी पियर्स फ्रांस 2000
बारबोरा क्रजेसिकोवा चेक गणराज्य 2021
निकोल्स-पियरे की जोड़ी बनी विजेता
फ्रांस के निकोलस माहूत और पियरे ह्यूज की जोड़ी ने दूसरी बार पुरुष युगल का खिताब जीता। माहूत और हरबर्ट ने कजाखस्तान के अलेक्सांद्र बुबलिक और आंद्रे गोलुबेव की जोड़ी को तीन सेट के मुकाबले में 4-6, 7-6, 6-4 से हराया। यह उनका एक साथ पांचवां ग्रैंड स्लैम खिताब है।