{"_id":"5eb2f0552ea9e658fe7a376e","slug":"coronavirus-australia-open-2021-could-be-cancelled","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कोरोना की वजह से ऑस्ट्रेलिया ओपन पर भी मंडराया खतरा, विंबलडन पहले ही हो है चुका रद्द","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
अब कोरोना की वजह से ऑस्ट्रेलिया ओपन पर भी मंडराया खतरा, विंबलडन पहले ही हो है चुका रद्द
Wed, 06 May 2020 10:43 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 06 May 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ओपन
- फोटो : ट्विटर
कोरोना वायरस की वजह से एक के बाद एक सारे छोटे-बड़े खेल आयोजन रद्द किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में एक नाम और जुड़ सकता है। खबर है कि अगले साल की शुरुआत में होने वाले ऑस्ट्रेलिया ओपन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
विज्ञापन
टेनिस ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी क्रैग टिली की माने तो विदेशी फैंस इस टूर्नामेंट को देखने नहीं आ पाएंगे। यह सिर्फ एक ही शर्त पर हो सकता है कि इसे बगैर दर्शकों के कराया जाए। सबसे खराब यह भी हो सकती है कि टूर्नामेंट को रद्द कर दिया जाए।
विज्ञापन
इससे पहले सा जून-जुलाई में होने वाले विंबलडन को रद्द कर दिया गया था। दूसरे विश्व युद्ध के बाद यह पहला मौका था, जब किसी भी वजह से विंबलडन तय समय पर नहीं खेला गया हो। साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन को सिंतबर तक के लिए टाल दिया गया है और आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन अक्टूबर-नवंबर में होना है, जिसे लेकर अगले महीने कोई फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
