फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Cori Gauff makes history in qualifying aged 15, will fight against Williams

15 साल की कोरी के सामने 39 साल की वीनस, मुख्य दौर में जगह बनाने वाली सबसे युवा खिलाड़ी

Sat, 29 Jun 2019 06:21 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 29 Jun 2019 06:21 AM IST
सार

  • वीनस इस टूर्नामेंट की सबसे उम्रदाराज खिलाड़ी
  • 2018 में कोरी जीत चुकी हैं फ्रेंच ओपन का जूनियर खिताब
  • वीनस चार ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकी थीं कोरी के पैदा होने तक

विज्ञापन
Cori Gauff makes history in qualifying aged 15, will fight against Williams
कोरी गॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका की 15 साल 122 दिन की कोरी गौफ विंबलडन के मुख्य दौर में जगह बनाने वाली ओपन ईरा (1968) की सबसे युवा खिलाड़ी बन गई। दुनिया की 301वें नंबर की खिलाड़ी कोरी ने क्वालिफायर के तीसरे दौर में 129वें नंबर की बेल्जियम की ग्रीट मिनेन को 6-1,6-1 से पराजित कर यह उपलब्धि अपने नाम की।
विज्ञापन


कोरी ब्रिटेन की लौरा रॉबसन 2009 के बाद साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के मुख्य दौर में खेलने वाली 15 साल की दूसरी खिलाड़ी हैं। कोरी 2017 में 13 साल की उम्र में यूएस ओपन के जूनियर वर्ग के फाइनल में पहुंचने के बाद 2018 में जूनियर वर्ग में फ्रेंच ओपन की चैंपियन बनीं थीं।
विज्ञापन


दिग्गज सेरेना विलियम्स से प्रेरणा लेकर रैकेट थामने वाली कोरी का पहले ही दौर में सोमवार को सामना उनकी बड़ी बहन वीनस से होगा। 13 मार्च 2004 को फ्लोरिडा में जन्मी कोरी से चौबीस साल बड़ी 39 वर्षीय वीनस टूर्नामेंट की सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। खास बात यह है कि जब कोरी का जन्म हुआ तब तक वीनस कोर्ट पर दस साल बिताकर चार ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed