फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Climate Change activist tied herself with net during French Open Semifinal to warn everyone

Climate Change: फ्रेंच ओपन में सेमीफाइनल मैच के दौरान महिला ने खुद को नेट से बांधा, वजह जानकर आप भी करेंगे समर्थन

Sat, 04 Jun 2022 11:26 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 04 Jun 2022 11:26 AM IST
सार

सेमीफाइनल मैच के दौरान महिला प्रदर्शनकारी कोर्ट में पहुंची और खुद को नेट से बांध लिया। इसकी वजह से मैच थोड़ी देर तक रुका रहा। सुरक्षाकर्मियों महिला को कोर्ट से बाहर ले गए। इसके बाद मैच दोबारा शुरू हुआ। 
 

विज्ञापन
Climate Change activist tied herself with net during French Open Semifinal to warn everyone
फ्रेंच ओपन में सेमीफाइनल मैच के दौरान प्रदर्शन करती महिला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फ्रेंच ओपन 2022 के सेमीफाइनल मैच में कैस्पर रुड का सामना मारिन सिलिस से हुआ। इस मैच के दौरान एक महिला कोर्ट पर पहुंची और खुद को नेट से बांध लिया। इस वजह से थोड़ी देर तक मैच रुका रहा और सुरक्षाकर्मी आकर महिला को कोर्ट से बाहर ले गए। इसके बाद खेल शुरू हुआ। यह महिला जलवायु परिवर्तन को लेकर प्रदर्शन कर रही थी और मैच के बीच पहुंचकर सभी को यह चेतावनी देना चाह रही थी कि हमारे पास सिर्फ 1028 दिन बचे हैं, जिनमें हम अपनी धरती को बचा सकते हैं। 
विज्ञापन


इस महिला प्रदर्शनकारी ने सफेद रंग की एक टी शर्ट पहनी थी, जिसमें लिखा था "हमारे पास 1028 दिन बचे हैं।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कैस्पर रुड की शानदार जीत
इस मैच में कैस्पर रुड ने शानदार जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत में वो लय में नहीं थे। नॉर्वे के रुड ने शुरुआत में सिलिस के अटैक का बचाव करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। पहले सेट में उन्हें 3-6 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 23 साल के इस खिलाड़ी ने क्रोएशिया के सिलिस पर दवाब बनाया और आक्रामक अंदाज में खेलना शुरू किया। उन्होंने दूसरा सेट 6-4 के अंतर से अपने नाम किया और रुड को वापसी का मौका नहीं दिया। तीसरा सेट 6-2 और चौथा सेट भी 6-2 के अंतर से जीतकर उन्होंने मैच अपने नाम कर लिया। 

फाइनल में नडाल से होगा सामना 
फाइनल मैच में रुड का सामना राफेल नडाल से होगा, जो उनके आदर्श खिलाड़ी भी हैं। रुड मौजूदा समय में नडाल एकेडमी में ट्रेनिंग ले रहे हैं और उनके बाद लाल बजरी के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। मैच के बाद रुड ने कहा कि वो फाइनल में पहुंचने का सपना देख रहे थे और करियर में पहली बार नडाल के खिलाफ खेलना उनके लिए बड़े गर्व की बात होगी। 

इससे पहले राफेल नडाल ने पहले सेमीफाइनल मैच में राफेल नडाल ने तीन घंटे 13 मिनट के बाद जीत हासिल की। नडाल के विपक्षी खिलाड़ी ज्वेरेव ने एक फोरहैंड खेलने का प्रयास किया और उनका पंजा मुड़ गया। इसके बाद वो दर्द की वजह से खेल नहीं सके और नडाल को वॉकओवर मिल गया। दर्द की वजह से ज्वेरेव चल नहीं पा रहे थे और उन्हें व्हीलचेयर पर कोर्ट से बाहर ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed