फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Chicago Fall Tennis Classic 2021 Garbine Muguruza beats Ons Jabeur to win WTA Chicago Fall Tennis Classic Title

शिकागो फाल टेनिस क्लासिक: गार्बिन मुगुरुजा ने जीता खिताब, फाइनल में ओंस जेबुर की दी मात

Mon, 04 Oct 2021 12:09 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 04 Oct 2021 12:09 PM IST
सार

स्पेन की गार्बिन मुगुरुजा ने शिकागो फाल टेनिस क्लासिक का खिताब जीत लिया। फाइनल में उन्होंने ट्यूनीशिया की ओंस जेबुर को 2-1 से शिकस्त दी। मुगुरुजा का इस साल यह दूसरा डब्ल्यूटीए खिताब है। 

विज्ञापन
Chicago Fall Tennis Classic 2021 Garbine Muguruza beats Ons Jabeur to win WTA Chicago Fall Tennis Classic Title
गार्बिन मुगुरुजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दो बार की ग्रैंड स्लैम विजेता दुनिया की नौवीं वरीयता प्राप्त स्पेन की महिला टेनिस खिलाड़ी गार्बिन मुगुरुजा ने शिकागो फाल टेनिस क्लासिक का खिताब जीत लिया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने विश्व की 16वें नंबर की खिलाड़ी ट्यूनीशिया की ओंस जोबुर को हराया। इस मैच में मुगुरुजा ने जेबुर को 3-6, 6-3, और 6-0 से शिकस्त दी। यह स्पेन की खिलाड़ी मुगुरुजा का कुल नौवां डब्ल्यूटीए खिताब है जबकि, इस साल वह दूसरा फाइनल जीतने मे सफल रहीं। इससे पहले उन्होंने मार्च 2021 में दुबई में फाइनल अपने नाम किया था। 

विज्ञापन


पहला सेट हारने के बाद की वापसी

पहले सेट में जेबुर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुगुरुजा को टिकने नहीं दिया। इस दौरान स्पेन की खिलाड़ी ने की बार वापसी करने की कोशिश की लेकिन उनकी एक चली। जेबुर ने पहला सेट 6-3 से जीता। इसके बाद स्पेन की खिलाड़ी के आगे दो सेट लगातार जीतने की चुनौती थी। मुगुरुजा ने डटकर मुकाबला करते हुए दूसरा सेट 6-3 से जीत दर्ज करते के बाद बराबरी पर आ गईं। लेकिन तीसरे सेट में उन्होंने जिस तरह की टेनिस खेली वह काबिलेतारीफ। उन्होंने अंतिम सेट 6-0 से जीता। 
विज्ञापन


मुगुरुजा जीत चुकी हैं दो ग्रैंड स्लैम

पूर्व विश्व की नंबर वन खिलाड़ी गार्बिन मुगुरुजा दो ग्रैंड स्लैम जीत चुकी हैं। उन्होंने साल 2016 में फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था। जबकि, साल 2017 में उन्होंने टेनिस जगत का सबसे प्रतिष्ठित विंबलडन का फाइनल जीतने में सफल रहीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडियन वेल्स में लेंगी भाग

अब गार्बिन मुगुरुजा इस सप्ताह से शुरू हो रहे इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में भाग लेंगी। बीते साल मार्च 2020 में इस प्रतियोगिता का आयोजन कोरोना वायरस महामारी के चलते नहीं किया गया था। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 6 अक्तूबर से होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed