फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Carlos Alcaraz moves past Davidovich Fokina in Semi final reaches Monte-Carlo masters Tennis tourmanent final

Monte Carlo: फोकिना की चुनौती पार कर मोंटे कार्लो मास्टर्स के फाइनल में पहुंचे अल्कारेज, सितसिपास बाहर हुए

Sat, 12 Apr 2025 09:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोनाको
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोनाको Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 12 Apr 2025 09:37 PM IST
सार

दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी अल्कारेज छह मैच प्वाइंट से अपने 23वें टूर फाइनल में पहुंचे। फ्रेंच ओपन और पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने के बाद यह अल्कारेज का लगातार तीसरा क्ले कोर्ट फाइनल होगा।

विज्ञापन
Carlos Alcaraz moves past Davidovich Fokina in Semi final reaches Monte-Carlo masters Tennis tourmanent final
कार्लोस अल्कारेज - फोटो : ANI

विस्तार

स्पेन के स्टार खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सेमीफाइनल में हमवतन एलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना को हराकर मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। अल्कारेज ने इस मुकाबले में फोकिना को 7-6(2) 6-4 से हराया। अब रविवार को फाइनल में उनका सामना लोरेंजो मुसेटी और एलेक्स डि मिनॉर के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।
विज्ञापन

अल्कारेज का 23वां टूर फाइनल
दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी अल्कारेज छह मैच प्वाइंट से अपने 23वें टूर फाइनल में पहुंचे। फ्रेंच ओपन और पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने के बाद यह अल्कारेज का लगातार तीसरा क्ले कोर्ट फाइनल होगा। फोकिना यहां 2022 के उपविजेता था। पिछले दो वर्षों में दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबला नहीं हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्कारेज ने इससे पहले क्वार्टर फाइनल में आर्थर फिल्स को  ढाई घंटे तक चले मुकाबले में 4-6, 7-5, 6-3 से हराया था और सेमीफाइल में जगह बनाई थी।  फिल्स के खिलाफ अल्कारेज ने एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी की थी। आर्थर फिल्स के पास मौका था क्योंकि एक समय अल्कारेज हार से सिर्फ पांच अंक दूर थे। उन्होंने 53 बेजा गलतियां की थी लेकिन आर्थर मौका नहीं भुना सके थे।
विज्ञापन

मुसेटी ने सितसिपास को हराया 
अन्य मैचों की बात करें तो गत चैंपियन स्टेफनोस सितसिपास क्वार्टर फाइनल में हार के बाद बाहर हो गए। सितसिपास को लोरेंजो मुसेटी के खिलाफ अपनी हार को लेकर अचरज होगा। तीन बार 2021, 2022 और 2024 में मोंटे कार्लो में विजेता रहे सितसिपास ने मुसेटी के खिलाफ पहला सेट 6-1 से जीत भी लिया था। उसके बाद उनकी सर्विस खराब होती चली गई। मुसेटी ने अंतिम दो सेट 6-3, 6-4 से जीते। मुसेटी अपनी जीत से इतने हैरान हुए कि लगभग रोने लगे थे। अब उनकी टक्कर एलेक्स डि मिनोर से होगी, जो तीन साल में अपना पहला सेमीफाइनल खेलेंगे। मिनोर ने ग्रिगोर दिमित्रोव को 6-0, 6-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed