फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Carlos Alcaraz becomes youngest year-end ATP world number 1

Carlos Alcaraz: साल के अंत में रैंकिंग में शीर्ष पर रहेंगे अल्कारेज, यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी

Wed, 16 Nov 2022 01:23 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टुरिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टुरिन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 16 Nov 2022 01:23 PM IST
सार

कार्लोस अल्कारेज दुनिया के पहले खिलाड़ी होंगे, जो 19 साल की उम्र में साल के अंत में टेनिस रैंकिंग में शीर्ष पर रहेंगे। वहीं, वह ऐसा करने वाले स्पेन के दूसरे खिलाड़ी होंगे। 
 

विज्ञापन
Carlos Alcaraz becomes youngest year-end ATP world number 1
कार्लोस अल्कारेज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्पेन के युवा टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज इस साल एक खास उपलब्धि अपने नाम करने जा रहे हैं। वह साल के अंत में एटीपी रैंकिंग में पहले नंबर रहेंगे। इसके साथ ही वह दुनिया के पहले खिलाड़ी होंगे, जो 19 साल की उम्र में किसी साल के अंत में एटीपी रैंकिंग में पहले स्थान पर होंगे। वह ऐसा करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बनेंगे।
विज्ञापन


एटीपी फाइनल 2022 में राफेल नडाल को फेलिक्स ऑगर-अलियासिम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही नडाल सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गए और इस साल के अंत तक अल्कारेज का एटीपी रैंकिंग में पहला स्थान पक्का हो गया। अल्कारेज से पहले सबसे कम उम्र के एटीपी वर्ल्ड नंबर एक खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के लेटन हेविट थे, जो साल 2001 के अंत में नंबर टेनिस खिलाड़ी बनने के समय 20 साल, 275 दिन के थे। 
विज्ञापन


इस बार आखिरी एटीपी चैलेंजर्स टूर इवेंट के बाद पांच दिसंबर को टेनिस का सीजन खत्म होगा। इस समय अल्कारेज की उम्र 19 साल, 214 दिन होगी। अल्कारेज 18वें खिलाड़ी होंगे, जो साल के अंत में नंबर एक बनेंगे। 2003 में एंडी रोडिक ने यह उपलब्धि हासिल की थी। इसके बाद से 'बिग फोर' खिलाड़ियों नोवाक जोकोविच, रोजर फेडरर, राफेल नडाल और एंडी मरे ने ही इस पर कब्जा जमाया था। अब अल्कारेज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह नडाल के बाद स्पेन के दूसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। नडाल साल 2008, 2010, 2013, 2017 और 2019 में साल के अंत में विश्व नंबर एक खिलाड़ी बने थे। 

कैसा रहा अल्कारेज का सफर
2021 में नेक्स्ट जेन एटीपी फाइनल्स जीतने के बाद अल्कारेज ने रियो ओपन में जीत हासिल की और सबसे कम उम्र के एटीपी 500 चैंपियन बने। इसके बाद, अल्कारेज ने मियामी में अपना पहला एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीता। उन्होंने 2022 में दो मास्टर्स 1000 खिताब और पांच समग्र खिताब अपने नाम किए। मई में मैड्रिड ओपन के दौरान उन्होंने नडाल, जोकोविच और एलेक्जेंडर ज्वेरेव जैसे दिग्गजों को हराकर ट्रॉफी हासिल की।


हालांकि, उनके करियर का सबसे बड़ा पल यूएस ओपन में आया, जहां उन्होंने ग्रैंड स्लैम अपने नाम किया। 1990 में 19 वर्षीय पीट सम्प्रास के बाद से वह यूएस ओपन जीतने वाले सबसे कम उम्र के पुरुष खिलाड़ी हैं। वह सबसे कम उम्र में ग्रैंड स्लैम जीतने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। राफेल नडाल इस मामले में पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने 2005 में फ्रेंच ओपन जीता था। इस साल अल्कारेज का रिकॉर्ड 57-13 का है। टॉप 10 टेनिस खिलाड़ियों के खिलाफ अल्कारेज ने 14 मैच में नौ जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed