फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Carlos Alcaraz beats Jannik Sinner again to win Italian Open title solidify his status as French Open favorite

Italian Open: अल्कारेज ने सिनर को हराकर इटैलियन ओपन का खिताब जीता, अब फ्रेंच ओपन के लिए पेश करेंगे दावेदारी

Mon, 19 May 2025 08:38 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रोम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रोम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 19 May 2025 08:38 AM IST
सार

पिछले साल की शुरुआत से लेकर अब तक अल्कारेज ही एकमात्र टेनिस खिलाड़ी हैं जिन्होंने सिनर को एक से ज्यादा बार हराया है। वह अब तक लगातार चार बार ऐसा कर चुके हैं।

विज्ञापन
Carlos Alcaraz beats Jannik Sinner again to win Italian Open title solidify his status as French Open favorite
अल्कारेज और सिनर - फोटो : ANI/AO Twitter

विस्तार

दुनिया में मौजूदा समय में सिर्फ एक ही टेनिस खिलाड़ी है जो शीर्ष वरीय यानिक सिनर को पुरुष एकल में लगातार शिकस्त दे रहा है। इस खिलाड़ी का नाम है कार्लोस अल्कारेज। रविवार को भी इटैलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में अल्कारेज ने सिनर को 7-6 (5), 6-1 से हरा दिया। इसी के साथ अल्कारेज ने अपना पहला इटैलियन ओपन का खिताब जीत लिया। इस जीत के साथ ही अल्कारेज ने क्ले-कोर्ट का एक बड़ा खिताब अपने नाम किया। अब वह आगामी फ्रेंच ओपन जीतने के लिए पसंदीदा माने जा रहे हैं।
विज्ञापन

अल्कारेज सिनर को लगातार चार बार हरा चुके
पिछले साल की शुरुआत से लेकर अब तक अल्कारेज ही एकमात्र टेनिस खिलाड़ी हैं जिन्होंने सिनर को एक से ज्यादा बार हराया है। वह अब तक लगातार चार बार ऐसा कर चुके हैं। फोरो इटालिको कोर्ट में सिनर के घरेलू प्रशंसकों के सामने स्पेन के अल्कारेज की जीत ने बताया कि क्यों उन्हें आने वाले समय का चैंपियन माना जाता है। इसी के साथ सिनर के लगातार 26 मैचों में जीत का सिलसिला भी टूट गया। सिनर अक्तूबर से लगातार जीतते आ रहे थे। इस मैच से पहले पिछली बार उन्हें चाइना ओपन में हार मिली थी और तब भी अल्कारेज ने उन्हें फाइनल में तीसरे सेट के टाईब्रेकर में हराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Carlos Alcaraz beats Jannik Sinner again to win Italian Open title solidify his status as French Open favorite
अल्कारेज - फोटो : PTI
अल्कारेज ने फ्रेंच ओपन का दावा किया मजबूत
अल्कारेज और सिनर के बीच अब तक 11 मुकाबले खेले गए हैं और स्पैनिश खिलाड़ी ने सात और सिनर ने चार मैच जीते हैं। इटैलियन ओपन का खिताब नहीं जीत पाने के बाद सिनर थोड़े निराश दिखे। हालांकि, तीन महीने के डोपिंग प्रतिबंध के बाद यह उनका पहला टूर्नामेंट था। वहीं, अल्कारेज ने अगले रविवार से शुरू होने वाले फ्रेंच ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए पसंदीदा के रूप में अपनी स्थिति को भी मजबूत किया। 2024 के फ्रेंच ओपन फाइनल में अल्कारेज ने जर्मनी के ज्वेरेव को पांच सेट तक चले मुकाबले में 6-3, 2-6, 5-7, 6-1, 6-2 से हराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed