फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Calendar Grand Slam 'achievable', insists Djokovic

कॅरियर ग्रैंडस्लैम पूरा करने के बाद सर्बियाई स्टार जोकोविच बोले- ‘जीवन में सब कुछ संभव है’

Mon, 06 Jun 2016 10:06 PM IST
एजेंसी /पेरिस
एजेंसी /पेरिस Updated Mon, 06 Jun 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
Calendar Grand Slam 'achievable', insists Djokovic
कहा- पर मैं अहंकारी लगना नहीं चाहता - फोटो : Reuters

रोलां गैरों की लाल बजरी पर फ्रेंच ओपन खिताब जीतकर अपना कॅरियर ग्रैंडस्लैम पूरा करने वाले सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच ने कहा कि यह उनके लिए बड़ी चुनौती थी और उन्हें खुशी है कि वह फ्रेंच ओपन जीतने में सफल रहे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अब उन्हें यकीन हो गया है कि जीवन में कुछ भी पाना असंभव नहीं है। दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी जोकोविच ने यह बात फ्रेंच ओपन के फाइनल में ब्रिटेन के एंडी मरे को 3-6, 6-1, 6-2, 6-4 से हराने के बाद कहीं। इसके साथ जोकोविच एक सीजन में कैलेंडर ग्रैंडस्लैम हासिल करने वाले तीसरे खिलाड़ी भी बने। उनसे पहले यह कारनामा ऑस्ट्रेलिया के रोड लेवर (1962, 1969) और  डॉन बग (1938) कर चुके हैं।

विज्ञापन


 बकौल जोकोविच, ‘मैं अहंकारी नहीं लगना चाहता लेकिन मेरा मानना है कि जीवन में सब कुछ संभव है। इस ट्रॉफी को जीतकर मुझे इतनी खुशी मिली है कि मैं उसमें डूब जाना चाहता हूं। मैं कैलेंडर ग्रैंडस्लैम तक पहुंच सकूंगा या नहीं यह बाद की बात है लेकिन हां, कैलेंडर ग्रैंडस्लैम हासिल किया जा सकता है।’ कैलेंडर ग्रैंडस्लैम के करीब पहुंचने वाले आखिरी खिलाड़ी अमेरिका के जिम कूरियर थे, जो 1992 में यह करने में नाकाम रहे। रोजर फेडरर और राफेल नदाल भी एक सत्र में चारों ग्रैंडस्लैम नहीं जीत सके।
विज्ञापन


हालांकि स्विस और स्पेनिश स्टार ने अपने कॅरियर ग्रैंडस्लैम पूरे किए। छह ऑस्ट्रेलियन, तीन विंबलडन और दो यूएस ओपन जीत चुके जोकोविच को तीन बार फाइनल में हारने के बाद फ्रेंच ओपन का खिताब नसीब हुआ। दो बार 2012 और 2014 में उन्हें राफेल नदाल से शिकस्त मिली थी जबकि पिछले साल उन्हें मौजूदा चैंपियन स्टान वावरिंका ने हराया था। 12 ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुके जोकाविच अब स्विस स्टार रोजर फेडरर के रिकॉर्ड 17 ग्रैंडस्लैम खिताब से सिर्फ पांच खिताब दूर हैं जबकि दो और ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के साथ वह स्पेनिश स्टार राफेल नदाल और अमेरिकी दिग्गज पीट सम्प्रास के 14 ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोकाविच ने कहा, ‘मैं जानता था कि पिछली बार रोड लेवर ने कैलेंडर स्लैम पूरा किया था और उनके रिकॉर्ड तक पहुंचना मेरे लिए बड़ी चुनौती थी। लेकिन मुझे खुश है कि मैं जीत सका।’ सर्बियाई स्टार ने अपना पहला ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन 2008 में जीता था लेकिन इसके बाद उन्हें दूसरा ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के लिए तीन साल इंतजार करना पड़ गया। उस समय फेडरर और नदाल की तूति बोलती थी और 11 ग्रैंडस्लैम फाइनल में से 10 में दोनों की भिड़ंत हुई थी। जोकोविच ने कहा, ‘शुरुआत में ओपन इतिहास को हिस्सा होने से मुझे ज्यादा खुशी नहीं हूं। लेकिन बाद में मैंने महसूस किया कि जीवन में जो भी होता है उसके पीछे कोई वजह होती है। आपको लक्ष्य के साथ सकारात्मक होना होता है। आपको सीखने और लगन से जुड़ने के उद्देश्य से आगे बढ़ना होता है। सौभाग्य वश मैंने महसूस किया कि मुझे और मजबूत होने की जरूरत है और मुझे इस सच्चाई को स्वीकारनी है। यही कारण है कि मैं इस मुकाम तक पहुंच पाया।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed