बेटे-बेटी ने एक साथ रचा इतिहास लेकिन बेटे का मैच देखने नहीं गए नाराज पिता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल के मैदान पर इतिहास रचा जा रहा था। बेटा और बेटी पहली बार अपने पापा का सपना पूरा कर रहे थे लेकिन पापा बेटे का मैच देखने नहीं गए। हालांकि पापा बेटी का मैच देखने गए लेकिन वो मैच ही हार गई।
साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबल्डन में 37 साल बाद एक अनोखा इतिहास उस समय बन गया जब टूर्नामेंट में भाई-बहन एक साथ अपने-अपने वर्ग में एकल मुकाबलों में उतरे।
स्कॉटपोर्ट में पले-बढ़े लियाम और नाओमी ब्रोडी ने एक ही खेल टेनिस को चुना। टेनिस में अपने करियर को संवारने के लिए दोनों ने काफी मेहनत भी किए। फ्रेड पैरी के जन्मस्थली से महज एक मील की दूरी पर दोनों ने अपना बचपन बिताया।
37 साल बाद पहली बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में एक साथ पुरुष और महिलाओं के एकल वर्ग में इंग्लैंड की ओर से खेलने वाले भाई-बहनों की पहली जोड़ी है। इससे पहले 1978 में बस्टर और लिंडा मोट्रेम नाम के भाई-बहन ने यह कारनामा किया था। भाई-बहन दोनों को वाइल्ड कार्ड से विंबल्डन में प्रवेश दिया गया था।
फिलहाल लियाम ब्रोडी इंग्लैंड में टेनिस की नई सनसनी बन गए हैं हालांकि उनका यहां तक का सफर उनके लिए आसान नहीं रहा है। वह लंदन में खेली जा रही विंबल्डन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं लेकिन उनकी बड़ी बहन नाओमी पहले ही सेट में सीधे सेट में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। लियाम ने पहले दौर में ऑस्ट्रेलिया के मारिंको मातोसेविच को हराकर आगे का सफर जारी रखा।
अपने बेटे की की एक हरकत से नाराज हैं पिता, 3 साल से जारी नाराजगी
ब्रिटेन के छठे नंबर के खिलाड़ी लियाम ब्रोडी का अपने पिता के साथ रिश्ते सामान्य नहीं है। उनके पिता सिमोन ने उनसे तीन साल पहले ही रिश्ता तोड़ लिया था। अब वह सिर्फ अपनी बेटी नाओमी को कोचिंग देते हैं।
तीन साल पहले लियाम ने टेनिस खेलने के वास्ते आर्थिक सहयोग के लिए लॉन टेनिस संघ (एलटीए) के साथ जुड़ने का फैसला तो पिता सिमोन ने उनके साथ रिश्ता तोड़ लिया। दोनों के बीच तब से लेकर आज तक कोई बात नहीं हुई है। लियाम कहते हैं, "मैं अपने परिवार को मरते दम तक प्यार करूंगा लेकिन मैं और मेरे पिता एक विवाद को लेकर आपस में बात नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा मेरे परिवार में सब कुछ सामान्य है। मैं पेरिस में नाओमी के साथ कमरा शेयर करता हूं और उसके साथ मेरे अच्छे संबंध हैं।"
ब्रोडी परिवार ने लॉन टेनिस संघ से उस समय अपना रिश्ता तोड़ लिया जब एलटीए ने 2007 में नाओमी के अपनी एक उत्तेजक तस्वीर सोशल नेटवर्किंग साइट पर पोस्ट करने के बाद तीखी प्रतिक्रिया की और उसे अनुशासन तोड़ने के आरोप में खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया।
अपने इस यादगार मैच में जब कोर्ट पर उतरे तो उनका समर्थन करने के लिए स्टेडियम में उनकी मां मौजूद थीं लेकिन उनके पिता वहां नहीं थे जिन्होंने 4 साल की उम्र में उन्हें टेनिस खेलना सीखाना शुरू किया था। पिता सिमोन ने अपनी बेटी का मैच देखा लेकिन अपने बेटे का मैच देखने कोर्ट पर नहीं गए।
पिता से झगड़े के बाद इस उभरते टेनिस सितारे के पास इस समय रहने को घर नहीं है और अब अपनी खडंहर हो चुके कार में रहने को मजबूर हैं। इसके अलावा वह मैनचेस्टर में अपने दोस्तों के घर पर रहते हैं या फिर टेनिस के लिए नॉटिंघम गए तो वहां टेनिस खेलने वाले अपने साथियों के यहां ठहरने को मजबूर होते हैं।
वह स्टॉकपोर्ट से आते हैं और कोर्ट नंबर 18 पर पहले दौर का मुकाबला जीतने के बाद उन्हें न सिर्फ दूसरे दौर में पहुंचने का मौका मिला बल्कि 47 हजार पाउंड्स का चेक भी हासिल किया। पिछले साल टेनिस पेशेवर बनने के बाद से उनके खाते में 66 हजार पाउंड्स आ चुके हैं। हालांकि इस दौरान उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा कोचिंग और यात्रा पर खर्च हो गया।
सीनियर और जूनियर ब्रोडी दोनों में से किसी ने अपने बाप-बेटे के रिश्ते को लेकर कभी भी सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है। हालांकि जूनियर ब्रोडी के रिश्ते अपनी मां और बहन के साथ बेहतर और सामान्य है।