{"_id":"613c7a6334d28e17932c4dd2","slug":"britain-joe-salisbury-and-american-rajeev-ram-won-the-us-open-mens-doubles-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Open 2021: भारतीय मूल के अमेरिकी खिलाड़ी राजीव राम और ब्रिटेन के सैलिसबरी की जोड़ी ने जीता पुरुष युगल का खिताब","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
US Open 2021: भारतीय मूल के अमेरिकी खिलाड़ी राजीव राम और ब्रिटेन के सैलिसबरी की जोड़ी ने जीता पुरुष युगल का खिताब
Sat, 11 Sep 2021 03:14 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 11 Sep 2021 03:14 PM IST
सार
सैलिसबरी और राजीव की जोड़ी ने शुक्रवार को खिताबी मुकाबले में ब्रिटेन के जेमी मरे और ब्राजील के ब्रूनो सोरेस को 3-6, 6-2, 6-2 से हराया और यूएस ओपन 2021 का पुरुष युगल का खिताब जीत लिया
विज्ञापन
जो सैलिसबरी और राजीव राम
- फोटो : twitter@rajeevram
विस्तार
भारतीय मूल के अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी राजीव राम और ब्रिटेन के जो सैलिसबरी ने मिलकर यूएस ओपन 2021 का पुरुष युगल का खिताब जीत लिया है। सैलिसबरी और राजीव की जोड़ी ने शुक्रवार को खिताबी मुकाबले में ब्रिटेन के जेमी मरे और ब्राजील के ब्रूनो सोरेस को 3-6, 6-2, 6-2 से हराया। विश्व में चौथी वरीयता प्राप्त राजीव और सैलिसबरी की जोड़ी ने पिछले साल के ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है। वे इस साल अपने एकमात्र अन्य स्लैम फाइनल में ऑस्ट्रेलियन ओपन उपविजेता थे।
विज्ञापन
US OPEN CHAMPIONS!!! 🇺🇸 pic.twitter.com/A3u8ZUGaf9
— Rajeev Ram (@RajeevRam) September 10, 2021
विज्ञापन
भारतीय मूल के अमेरिकी खिलाड़ी हैं राजीव राम
खिताबी जीत के बाद राजीव राम ने कहा, 'यह अभी तक की सबसे अविश्वसनीय राइड रही है और हम अब रुकने वाले नहीं हैं। मैं इससे बेहतर साथी के लिए नहीं कह सकता हूं।'
विज्ञापन
सपना सच होने जैसा
मैच जीतने के बाद ब्रिटिश खिलाड़ी जो सैलिसबरी ने कहा, 'यह सपने के सच होने जैसा है। राजीव राम के साथ इसे जीतना अद्भुत है। बीते तीन सालों में वह एक अविश्वसनीय साथी रहे हैं। मैं अपने साथ इनसे बेहतर किसी और से कोर्ट पर आने के लिए नहीं कह सकता था। हम उम्मीद करते हैं कि हम एक साथ कुछ और खिताब जीतेंगे।'