{"_id":"6599874a88785672db0f7288","slug":"bhambri-robin-pair-lost-in-brisbane-international-semi-final-women-singles-final-between-sabalenka-azarenka-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Brisbane International: भांबरी-रोबिन की जोड़ी सेमीफाइनल में हारी, महिला एकल का फाइनल सबालेंका-अजारेंका के बीच","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Brisbane International: भांबरी-रोबिन की जोड़ी सेमीफाइनल में हारी, महिला एकल का फाइनल सबालेंका-अजारेंका के बीच
Sat, 06 Jan 2024 10:30 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 06 Jan 2024 10:30 PM IST
सार
शीर्ष वरीय बेलारूस की सबालेंका ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर लगातार 15वीं जीत हासिल की। इसमें पिछले साल एडिलेड में जीत और ऑस्ट्रेलियन ओपन के रूप में जीता अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब भी शामिल है।
विज्ञापन
युकी भांबरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आर्यना सबालेंका ने दो बार की चैंपियन विक्टोरिया अजारेंका को 6-2, 6-4 से हराकर ब्रिसबेन इंटरनेशनल के फाइनल में जगह बना ली। अब उनकी टक्कर कजाखस्तान की एलेना रिबाकिना से होगी जिन्होंने 19 साल की लिंडा नोसकोवा को 6-3, 6-2 से हराया। सबालेंका की रिबाकिना के साथ अब तक सात बार भिड़ंत हो चुकी हैं, जिसमें पांच बार वह जीतने में सफल रही हैं। ये दोनों खिलाड़ी पिछले साल ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में भिड़ीं थी।
शीर्ष वरीय बेलारूस की सबालेंका ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर लगातार 15वीं जीत हासिल की। इसमें पिछले साल एडिलेड में जीत और ऑस्ट्रेलियन ओपन के रूप में जीता अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब भी शामिल है। इस बीच होल्कर रुने पुरुष वर्ग के फाइनल में पहुंच गए हैं। उनेंने रोमन सैफियूलिन को 6-4, 7-6 से हराया। उनकी टक्कर ग्रिगोर दिमित्रोव और जॉर्डन थामसन के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगी।
भांबरी और रोबिन की जोड़ी सेमीफाइनल में हारी
भारत के युकी भांबरी और नीदरलैंड के उनके जोड़ीदार रोबिन हासे शनिवार को ब्रिसबेन अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के लॉयड ग्लासपूल और नीदरलैंड के जीन-जूलियन रोजर की जोड़ी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। आठवीं वरीयता प्राप्त भारत और नीदरलैंड के खिलाड़ियों की जोड़ी एक घंटे 40 मिनट तक चले मैच में दूसरे वरीय प्रतिद्वंद्वी से 3-6, 7-6, 9-11 से हार गई। भांबरी और हासे की जोड़ी ने इससे पहले शुक्रवार को नाथानियल लैमन्स और जैक्सन विथ्रो की अमेरिकी जोड़ी को सीधे सेटों में हराया था। पिछले साल 31 साल के भांबरी ने मार्लोका चैंपियनशिप युगल प्रतियोगिता में पहला एटीपी खिताब जीता था। दिल्ली के खिलाड़ी ने इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका के लॉयड हैरिस के साथ जोड़ी बनाई थी।