{"_id":"56847b50-2f50-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"berdych-tipsarevic-to-play-in-aircel-chennai-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन्नई ओपन में बर्डिच, टिप्सारेविच का दिखेगा जलवा","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
चेन्नई ओपन में बर्डिच, टिप्सारेविच का दिखेगा जलवा
चेन्नई/एजेंसी
Updated Thu, 15 Nov 2012 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 31 दिसंबर से खेल जाने वाले टेनिस टूर्नामेंट चेन्नई ओपन में दुनिया के छठवें नंबर के खिलाड़ी टामस बर्डिच और नौवें वरीय यांको टिप्सारेविच जैसे कई शीर्ष टेनिस खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
18वें चेन्नई ओपन 2013 में भाग लेने वाले चेक गणराज्य के बर्डिच इस टूर्नामेंट में दूसरी बार खेलेंगे जबकि सर्बिया के टिप्सारेविच अगले साल अपने नए सीजन की शुरुआत चेन्नई ओपन से करेंगे। टिप्सारेविच लगातार पांचवीं बार इस टूर्नामेंट का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
तमिलनाडु टेनिस संघ के अध्यक्ष एम ए अलगाप्पन ने कहा, ‘हमें दोनों विश्व स्तरीय टेनिस खिलाड़ियों के इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की जानकारी देते हुए बेहद खुशी हो रही है। बर्डिच के भारत में काफी प्रशंसक हैं। उनका यह काफी सफल रहा है और हमें उम्मीद है कि इस टूर्नामेंट में वह अपने जीत के सिलसिले को कायम रख पाएंगे। वर्ष 2011 में बर्डिच टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंचे थे।’
विज्ञापन