फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Roger Federer and Andy Roddick Set for Exhibition Match at US Open 2026

US Open: क्या यूएस ओपन में फिर दिखेगा फेडरर का जादू? इस अमेरिकी दिग्गज के खिलाफ खेलेंगे खास मुकाबला

Mon, 24 Aug 2026 09:48 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 24 Aug 2026 09:48 AM IST
सार

20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोजर फेडरर बुधवार को यूएस ओपन के एक खास प्रदर्शनी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। न्यूयॉर्क में पांच बार खिताब जीत चुके फेडरर का सामना 2003 के यूएस ओपन चैंपियन एंडी रॉडिक से होगा। इसके अलावा फेडरर और जॉन मैकेनरो की जोड़ी रॉडिक और आंद्रे अगासी के खिलाफ डबल्स मुकाबला भी खेलेगी।

विज्ञापन
Roger Federer and Andy Roddick Set for Exhibition Match at US Open 2026
रोजर फेडरर - फोटो : Instagram

विस्तार

यूएस ओपन आयोजकों ने पुष्टि की है कि रोजर फेडरर और एंडी रॉडिक के बीच प्रदर्शनी मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला एक सेट का होगा, क्योंकि फ्लशिंग मीडोज में आयोजित इस खास एक रात के कार्यक्रम में टेनिस के कई दिग्गज हिस्सा लेंगे। फेडरर और रॉडिक की भिड़ंत के बाद फेडरर चार बार के यूएस ओपन चैंपियन जॉन मैकेनरो के साथ डबल्स मैच में उतरेंगे। दूसरी ओर उनके सामने रॉडिक और दो बार के यूएस ओपन विजेता आंद्रे अगासी की जोड़ी होगी।
विज्ञापन

यूएस ओपन ने जारी किया बयान
यूएस ओपन की संस्था ने इस खास कार्यक्रम को लेकर कहा, 'सिर्फ एक रात के लिए, लगातार पांच बार यूएस ओपन चैंपियन रहे और टेनिस के दिग्गज रोजर फेडरर न्यूयॉर्क लौट रहे हैं। वे मंगलवार, 25 अगस्त को आर्थर ऐश स्टेडियम में फ्लडलाइट्स में एक खास एग्जीबिशन इवेंट में हिस्सा लेंगे। वे 2003 के यूएस ओपन चैंपियन और अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी एंडी रॉडिक के साथ-साथ टेनिस के अन्य दिग्गजों और यूएस ओपन चैंपियन आंद्रे अगासी और जॉन मैकेनरो के साथ खेलेंगे।'

फेडरर का यूएस ओपन में शानदार रिकॉर्ड 2022 में संन्यास लेने वाले फेडरर न्यूयॉर्क में सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं। उन्होंने यूएस ओपन में पांच खिताब जीते हैं। ओपन एरा में यह रिकॉर्ड पीट सम्प्रास और जिमी कॉनर्स के साथ संयुक्त रूप से दर्ज है। फेडरर ने फ्लशिंग मीडोज में अपने पांचों खिताब लगातार जीते। उन्होंने 2004 से 2008 तक लगातार पांच बार यूएस ओपन ट्रॉफी अपने नाम की थी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रॉडिक के खिलाफ फिर होगी दिलचस्प भिड़ंत
एंडी रॉडिक ने 2003 में जुआन कार्लोस फेरेरो को हराकर यूएस ओपन का खिताब जीता था। ग्रैंड स्लैम मुकाबलों में उनका फेडरर से आठ बार सामना हुआ, लेकिन वह स्विस दिग्गज को कभी नहीं हरा सके। ऐसे में प्रदर्शनी मुकाबले में दोनों की एक बार फिर भिड़ंत खास आकर्षण का केंद्र होगी।

अगासी और मैकेनरो भी दिखेंगे
जॉन मैकेनरो ने अपने करियर में सात मेजर खिताब जीते और न्यूयॉर्क में चार बार चैंपियन बने। उन्होंने 1979, 1980, 1981 और 1984 में यूएस ओपन जीता। आंद्रे अगासी ने आठ मेजर खिताब जीते, जिसमें 1994 और 1999 के यूएस ओपन खिताब भी शामिल हैं। मैकेनरो और अगासी के बीच करियर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 2-2 रहा। यूएस ओपन 2026 की शुरुआत सोमवार को क्वालीफाइंग राउंड और मिक्स्ड डबल्स के साथ होगी, जबकि मुख्य ड्रॉ 30 अगस्त से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed