{"_id":"5e1463f98ebc3e8807104581","slug":"bendigo-challenger-prajnesh-gunneswaran-knocked-out-in-second-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेंडिगो चैलेंजर ओपनः दूसरे दौर में हारे भारतीय टेनिस खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
बेंडिगो चैलेंजर ओपनः दूसरे दौर में हारे भारतीय टेनिस खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन
Tue, 07 Jan 2020 04:27 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 07 Jan 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
प्रजनेश गुणेश्वरन
- फोटो : pti
प्रजनेश गुणेश्वरन मंगलवार को यहां जापान के टेरो डेनियल के खिलाफ कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद दूसरे दौर में हार के साथ बेंडिगो चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए। दुनिया के 122वें नंबर के खिलाड़ी प्रजनेश को एक लाख 62 हजार 480 डालर इनामी एटीपी चैलेंजर प्रतियोगिता में जापान के खिलाड़ी के खिलाफ 4-6, 6-7 से हार झेलनी पड़ी, जिनकी रैंकिंग उनसे 16 स्थान बेहतर है।
विज्ञापन
भारतीय खिलाड़ी प्रजनेश एक घंटा और 30 मिनट तक चले मुकाबले के दौरान छह में से एक ही ब्रेक प्वाइंट का फायदा उठा पाए, जबकि उन्होंने अपने खिलाफ आठ में से छह ब्रेक प्वाइंट बचाए।
विज्ञापन
प्रजनेश ने मैच के बाद पीटीआई से कहा कि यह करीबी मैच था और मुझे काफी मौके मिले, लेकिन मैं इनका फायदा नहीं उठा पाया। मैंने काफी गलतियां की। मैं आक्रामक था और मैंने आक्रमण करने का प्रयास किया, यह आज के मैच का सकारात्मक पक्ष रहा।
विज्ञापन