Australian Open Women's: सानिया-नादिया की जोड़ी पहले राउंड में हारकर टूर्नामेंट से बाहर, एश्ले बार्ट तीसरे दौर में पहुंचीं
ऑस्ट्रेलियन ओपेन के तीसरे दिन भारत की सानिया मिर्जा और यूक्रेन की नाडिया किचेनोक की जोड़ी हारकर बाहर हो चुकी है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी महिला एकल में तीसरे दौर में पहुंच गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व की नंबर एक खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने लूसिया ब्रोंज़ेटी को सिर्फ दो गेम में जीत हासिल की। शीर्ष वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने 52 मिनट तक चले मैच में इटली की खिलाड़ी को 6-1, 6-1 से हराया।
"It was absolutely amazing."
— #AusOpen (@AustralianOpen) January 19, 2022
Barty brilliance 💪
🇦🇺 @ashbarty • #AusOpen • #AO2022
फिर इटली की खिलाड़ी से भिड़ेंगी बार्टी
अगले दौर में बार्टी का सामना इटली की कैमिला जॉर्जी से होगा। 30वीं वरीयता प्राप्त कैमिला ने तेरेज़ा मार्टिनकोवा को 6-2, 7-6 (2) से हराकर अपने करियर में तीसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपेन में तीसरे दौर में प्रवेश किया। इससे पहले आठवीं वरीयता प्राप्त पाउला बडोसा और दो बार की चैंपियन विक्टोरिया अजारेंका ने अपने दूसरे दौर के मैचों में शानदार जीत हासिल की। 2012 और 2013 में लगातार दो बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने वाली 24वीं वरीयता प्राप्त अजारेंका ने जिल टेकमैन को 6-1, 6-2 से हराया। पूर्व विश्व नंबर 1 अजारेंका 11 वीं बार मेलबर्न में तीसरे दौर में हैं, लेकिन 2016 में उनके क्वार्टरफाइनल में पहुंचने के बाद पहली बार वो तीसरे दौर में पहुंची हैं।
स्पेन के बडोसा ने इटली की मार्टिना ट्रेविसन को रॉड लेवर एरिना पर एक घंटे 11 मिनट में 6-0, 6-3 से हराया। बडोसा वर्तमान में लगातार सात मैचों की जीत चुकी हैं, जिसने पिछले हफ्ते सिडनी में अपने करियर का तीसरे डब्ल्यूटीए एकल खिताब जीता था। 15वीं वरीयता प्राप्त यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना ने फ्रांस की हार्मनी टैन को 6-3, 5-7, 5-1 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया।