दो सेट हारने के बाद राफेल नडाल को मात देने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बने सितसिपास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियाई ओपन में बुधवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। लॉड रेवर एरिना में 22 वर्षीय स्टेफानोस सितसिपास ने दिग्गज राफेल नडाल को क्वार्टरफाइनल में हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। शुरुआती दो सेट गंवाने के बाद ग्रीस के इस युवा खिलाड़ी ने जबरदस्त वापसी की और 3-6, 2-6, 7-6, 6-4, 7-5 से मुकाबला अपने नाम किया। करीब चार घंटे तक चले इस मुकाबले में तीन मैच प्वाइंट बचाने के बावजूद राफेल नडाल अपनी हार नहीं टाल पाए। यह दूसरा मौका है जब ग्रीस के इस खिलाड़ी ने सेमीफाइनल में जगह बनाई, जहां उनका सामना रूस के डेनियल मेदवेदव से होगा।
🇬🇷 Comeback complete 🇬🇷@steftsitsipas comes from two sets to love down to advance to his second #AusOpen semifinal.#AO2021 pic.twitter.com/8A9bkUwo26
— #AusOpen (@AustralianOpen) February 17, 2021विज्ञापन
सितसिपास ने रचा इतिहास
स्टेफानोस सितसिपास की इस जीत को टेनिस इतिहास की सर्वश्रेष्ठ वापसी के रूप में भी याद रखा जाएगा क्योंकि इतिहास में ऐसा केवल तीसरी बार हुआ जब स्पेन के राफेल नडाल शुरुआती दो सेट जीतने के बाद कोई मैच हारे हो।
Federer (Miami, 2005)
— Tennis TV (@TennisTV) February 17, 2021
Fognini (US Open, 2015)
Tsitsipas (Australian Open, 2021)
Nadal is beaten from 2 sets up for only the *third* time in his career 😧@steftsitsipas #AusOpen pic.twitter.com/hYOxTCOdZK
मैं निशब्द हूं, यह विश्वसनीय जीतः सितसिपास
जीत से बाद सितसिपास ने कहा, 'मैं निशब्द हूं, यह विश्वसनीय जीत है। मैं शुरू में काफी नर्वस था, मुझे नहीं पता दो सेट के बाद क्या हुआ? सबकुछ मेरे पक्ष में जाता गया।'
"I'm speechless. I have no words."@steftsitsipas | #AO2021 | #AusOpen pic.twitter.com/pSfC4671Nd
— #AusOpen (@AustralianOpen) February 17, 2021
रिकॉर्ड 21वां ग्रैंडस्लैम का सपना टूटा
विश्व रैंकिग में दूसरे स्थान पर काबिज स्पेन के नडाल 13वीं बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन का क्वार्टरफाइनल खेल रहे थे। नडाल और रोजर फेडरर के नाम 20-20 गैंडस्लैम खिताब जीतने का रिकॉर्ड है। घुटने की चोट के चलते टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे फेडरर से आगे निकलने का उनके पास यह सुनहार मौका था, लेकिन रैकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज स्टेफानोस सितसिपास ने उनका सपना तोड़ दिया।
हार के बाद नडाल ने की सितसिपास की तारीफ, कहा- वह मुझसे बेहतर खेले
वहीं, हार के बाद नडाल ने सितसिपास की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'वह खास मौकों पर मुझसे से बेहतर खेले। मैंने अपना बेस्ट देने की कोशिश की। मुझे लगता है कि मैं पूरी मैच में सकारात्मक रहा। मैंने लड़ाई लड़ी, लेकिन यह शायद काफी नहीं था। कुछ दिन काफी मुश्किल भरे होते हैं, उन्हीं में आज का दिन था।'
What. A. Battle 💯
— #AusOpen (@AustralianOpen) February 17, 2021
We know you'll be back @RafaelNadal 👏#AO2021 | #AusOpenl pic.twitter.com/LU2BmBFLa6
मेदवेदेव ने तीसरी बार ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में जगह पक्की की
वहीं, एक अन्य सेमीफाइनल में शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का सामना 114वीं रैंकिंग के खिलाड़ी असलान कारात्सेव से होगा। सितसिपास और मेदवेदेव ने अब तब एक भी ग्रैंडस्लैम नहीं जीता है जबकि कारात्सेव पहली बार ग्रैंडस्लैम में खेल रहे हैं।
रूस के टेनिस खिलाड़ी मेदवेदेव ने गर्मी के कारण मांसपेशियों में खिंचाव के बाद भी क्वार्टरफाइनल में बुधवार को यहां हमवतन आंद्रेय रूबलेव को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। चौथी वरीयता प्राप्त इस खिलाड़ी ने रूबलेव को 7-5, 6-3, 6-2 से हराकर लगातार 19वीं जीत के साथ तीसरी बार ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
मेदवेदेव ने कहा कि उनके बाएं पैर में काफी दर्द हो रहा था और आखिरी तीन अंक के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने लगभग दो घंटे तक चले मैच के बाद कहा, 'यह आसान नहीं था।' उन्होंने कहा, 'मैच के दौरान कई अविश्वसनीय रैली देखने को मिली और अंक हासिल करने के बाद सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी।' दरअसल, यहां लगभग 30 डिग्री सेल्सियस तापमान में खेले गए इस मैच में कई लंबी रैलियां देखने को मिली।