{"_id":"5a6732944f1c1b87268b6063","slug":"australian-open-rohan-bopanna-and-timea-babos-pair-in-mixed-doubles-quarter-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"Australian Open: भारत की आखिरी उम्मीद, बोपन्ना -बाबोस की जोड़ी मिक्स्ड डबल के क्वार्टर फाइनल में","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Australian Open: भारत की आखिरी उम्मीद, बोपन्ना -बाबोस की जोड़ी मिक्स्ड डबल के क्वार्टर फाइनल में
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 23 Jan 2018 06:33 PM IST
विज्ञापन
बोपन्ना -बाबोस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के स्टार टेनिल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और हंगरी की टिमिया बाबोस की जोड़ी आस्ट्रेलियाई ओपन मिक्स्ड डबल के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। पांचवीं वरीयता प्राप्त बोपन्ना और बाबोस ने अमेरिका की वानिया किंग और क्रोएशिया के फ्रांको स्कूगोर को 6-4, 6-4 से हराया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एक घंटे तक चले मुकाबले में बोपन्ना और बाबोस ने पहले सेट के तीसरे गेम में 2-1 की बढत बना ली। दूसरे सेट के पांचवें मुकाबले में बोपन्ना और बाबोस ने स्कूगोर की सर्विस तोड़कर स्कोर 3-2 कर लिया। उन्होंने मैच में आठ ऐस लगाए जबकि उनके विपक्षी ने पांच ऐस ही लगा सके। बोपन्ना और बाबोस ने पिछले दौर में आस्ट्रेलिया के वाशिंगटन और पेरेज को 6-2, 6-4 से हराया था।
विज्ञापन
बहरहाल, बोपन्ना के रूप में आस्ट्रेलियाई ओपन में भारत की आखिरी उम्मीद बांकी है। बोपन्ना और बाबोस का सामना अब कोलंबिया के जुआन सेबेस्टियन काबाल और अमेरिका की एबिगेल स्पीयर्स से होगा। बोपन्ना से पहले लिएंडर पेस, पूरव राजा, दिविज शरण और खुद बोपन्ना पुरूष युगल से तीसरे दौर में बाहर हो गए।
विज्ञापन