{"_id":"63d609b7b01bf80bab432e83","slug":"australian-open-mens-single-final-novak-djokovic-and-stefanos-tsitsipas-match-update-and-result-2023-01-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Australian Open: जोकोविच ने 10वीं बार जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन, नडाल के 22 ग्रैंड स्लैम के रिकॉर्ड की बराबरी की","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Australian Open: जोकोविच ने 10वीं बार जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन, नडाल के 22 ग्रैंड स्लैम के रिकॉर्ड की बराबरी की
Sun, 29 Jan 2023 05:41 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 29 Jan 2023 05:41 PM IST
सार
नोवाक जोकोविच 10 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का फाइनल खेले हैं और हर बार जीत हासिल की है। वह सबसे ज्यादा 34वां बार ग्रैंड स्लैम फाइनल मैच चुके हैं और सबसे ज्यादा 22 ग्रैंड स्लैम जीतने के मामले में राफेल नडाल की बराबरी की है।
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने रिकॉर्ड 10वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 जीता है। पुरुष एकल के खिताबी मुकाबले में उन्होंने ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास को 6-3, 7-6, 7-6 से हराया। फाइनल मुकाबले में जोकोविच ने शानदार शुरुआत की और पहला सेट 6-3 के अंतर से जीता।
दूसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों ने जबरदस्त संघर्ष किया, लेकिन अंत में जोकोविच ने 7-6 के अंतर से जीत हासिल की। तीसरे सेट में भी सितसिपास ने वापसी की भरपूर कोशिश की, लेकिन जोकोविच से पार नहीं पा सके और जोकोविच ने यह सेट 7-6 के अंतर से जीत मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही वह एटीपी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए।
24 साल के सितसिपास ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे सबसे युवा पुरुष खिलाड़ी हैं। उनसे पहले जोकोविच 2011 में 23 साल की उम्र में फाइनल में पहुंचे थे। हालांकि, सितसिपास चैंपियन नहीं बन सके, जबकि जोकोविच ने फाइनल भी जीता था।
जोकोविच ने 10वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन अपने नाम किया। वह 10 बार इस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं और हर बार खिताब भी जीते हैं। 2008, 2011, 2012, 2013, 2015, 2016, 2019, 2020, 2021 और अब 2023 में जोकोविच ने यह खिताब जीता। 2022 में जोकोविच वीजा कारणों से यह टूर्नामेंट नहीं खेल पाए थे और राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था।
22वां ग्रैंड स्लैम जीते जोकोविच
ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के साथ ही जोकोविच ने 22वा ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने 10 ऑस्ट्रेलियन ओपन, दो फ्रेंच ओपन, सात विम्बलडन और तीन यूएस ओपन समेत कुल 22 ग्रैंड स्लैम जीते हैं। सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने के मामले में जोकोविच ने राफेल नडाल की बराबरी की है। नडाल के नाम भी 22 ग्रैंड स्लैम हैं। वहीं, रोजर फेडरर 20 ग्रैंड स्लैम के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी

🏆 🏆 🏆 🏆 🏆 CHAMPION 🏆 🏆 🏆 🏆 🏆@DjokerNole has mastered Melbourne for a TENTH time!@wwos • @espn • @eurosport • @wowowtennis • #AusOpen • #AO2023 pic.twitter.com/ZThnTrIXdt
विज्ञापन विज्ञापन— #AusOpen (@AustralianOpen) January 29, 2023
24 साल के सितसिपास ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे सबसे युवा पुरुष खिलाड़ी हैं। उनसे पहले जोकोविच 2011 में 23 साल की उम्र में फाइनल में पहुंचे थे। हालांकि, सितसिपास चैंपियन नहीं बन सके, जबकि जोकोविच ने फाइनल भी जीता था।
KING OF MELBOURNE 👑 @DjokerNole pic.twitter.com/myM619PTVN
— #AusOpen (@AustralianOpen) January 29, 2023
जोकोविच ने 10वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन अपने नाम किया। वह 10 बार इस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं और हर बार खिताब भी जीते हैं। 2008, 2011, 2012, 2013, 2015, 2016, 2019, 2020, 2021 और अब 2023 में जोकोविच ने यह खिताब जीता। 2022 में जोकोविच वीजा कारणों से यह टूर्नामेंट नहीं खेल पाए थे और राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था।
सबसे ज्यादा बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाले खिलाड़ी
| खिलाड़ी | कितनी बार | साल |
|---|---|---|
| नोवाक जोकोविच (SRB) | 10 | 2008, 2011, 2012, 2013, 2015, 2016, 2019, 2020, 2021, 2023 |
| रॉय इमरसन (AUS) | 6 | 1961, 1963, 1964, 1965, 1966, 1967 |
| रोजर फेडरर (SUI) | 6 | 2004, 2006, 2007, 2010, 2017, 2018 |
| आंद्रे अगासी (USA) | 4 | 1995, 2000, 2001, 2003 |
| जैक क्रॉफोर्ड (AUS) | 4 | 1931, 1932, 1933, 1935 |
| केन रोसवेल (AUS) | 4 | 1953, 1955, 1971, 1972 |
22वां ग्रैंड स्लैम जीते जोकोविच
ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के साथ ही जोकोविच ने 22वा ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने 10 ऑस्ट्रेलियन ओपन, दो फ्रेंच ओपन, सात विम्बलडन और तीन यूएस ओपन समेत कुल 22 ग्रैंड स्लैम जीते हैं। सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने के मामले में जोकोविच ने राफेल नडाल की बराबरी की है। नडाल के नाम भी 22 ग्रैंड स्लैम हैं। वहीं, रोजर फेडरर 20 ग्रैंड स्लैम के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी
| खिलाड़ी | कुल | ऑस्ट्रेलियन ओपन | फ्रेंच ओपन | यूएस ओपन | विम्बलडन |
|---|---|---|---|---|---|
| राफेल नडाल | 22 | 2 | 14 | 4 | 2 |
| नोवाक जोकोविच | 22 | 10 | 2 | 3 | 7 |
| रोजर फेडरर | 20 | 6 | 1 | 5 | 8 |
| पीट सैम्प्रास | 14 | 2 | 0 | 5 | 7 |
| रॉय इमर्सन | 12 | 6 | 2 | 2 | 2 |
फ्रेंच ओपन 2021
- फोटो : सोशल मीडिया
जोकोविच ने कब कौन सा ग्रैंड स्लैम जीता
| ग्रैंड स्लैम | साल |
| ऑस्ट्रेलियन ओपन | 2008, 2011, 2012, 2013, 2015, 2016, 2019, 2020, 2021, 2023 |
| फ्रेंच ओपन | 2016, 2021 |
| विम्बलडन | 2011, 2014, 2015, 2018, 2019, 2021, 2022 |
| यूएस ओपन | 2011, 2015, 2018 |
कब-कब भिड़े जोकोविच और सितसिपास
| साल | इवेंट | राउंड | विजेता |
|---|---|---|---|
| 2023 | ऑस्ट्रेलियन ओपन | F | जोकोविच |
| 2022 | निट्टो एटीपी फाइनल्स | RR | जोकोविच |
| 2022 | एटीपी मास्टर्स 1000 पेरिस | SF | जोकोविच |
| 2022 | एस्टाना कजाकिस्तान | F | जोकोविच |
| 2022 | एटीपी 1000 मास्टर्स रोम इटली | F | जोकोविच |
| 2021 | फ्रेंच ओपन | F | जोकोविच |
| 2021 | एटीपी 1000 मास्टर्स रोम | QF | जोकोविच |
| 2020 | फ्रेंच ओपन | SF | जोकोविच |
| 2020 | दुबई ओपन | F | जोकोविच |
| 2019 | एटीपी मास्टर्स 1000 पेरिस | QF | जोकोविच |
| 2019 | एटीपी मास्टर्स 1000 शंघाई | QF | सितसिपास |
| 2019 | एटीपी मास्टर्स 1000 मैड्रिड | F | जोकोविच |
| 2018 | एटीपी मास्टर्स 1000 कनाडा | R16 | सितसिपास |
जोकोविच और सितसिपास अब तक 13 बार आमने-सामने आ चुके हैं और जोकोविच ने 13 में से 11 मैच जीते हैं, जबकि सितसिपास को दो में जीत मिली है। दोनों छह अलग-अलग खिताबी मुकाबले में सामने आ चुके हैं, जिसमें से जोकोविच ने सभी मैच जीते हैं।
सितसिपास और जोकोविच
ये दोनों 2021 में फ्रेंच ओपन के फाइनल में भी आमने-सामने आए थे। तब जोकोविच ने सितसिपास को 6-7 2-6 6-3 6-2 6-4 से हराया था। यानी शुरुआती दो सेट में पिछड़ने के बाद जोकोविच ने वापसी करते हुए जीत दर्ज की थी। हालांकि, इस बार जोकोविच ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाया और तीन सेट में ही मैच अपने नाम किया।