फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Australian Open: Daniil Medvedev and Stefanos Tsitsipas fined for several offences in semifinal

Australian Open 2022: फाइनल में पहुंचने वाले मेदवेदेव पर लगा जुर्माना, सेमीफाइनल की इस गलती की वजह से हुई कार्रवाई

Sat, 29 Jan 2022 08:41 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 29 Jan 2022 08:41 PM IST
सार

विश्व के दूसरे नंबर के रूसी टेनिस खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचने में सफल रहे हैं। रविवार को खिताबी मुकाबले में उनका सामना स्पेनिश दिग्गज राफेल नडाल से होगा। लेकिन इस मैच से एक दिन पहले 25 वर्षीय मेदवेदेव के खिलाफ टेनिस ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बड़ी कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन
Australian Open: Daniil Medvedev and Stefanos Tsitsipas fined for several offences in semifinal
दानिल मेदवेदेव - फोटो : social media

विस्तार

विश्व के दूसरे नंबर के रूसी टेनिस खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचने में सफल रहे हैं। वह अब पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब से सिर्फ एक जीत दूर हैं। रविवार को खिताबी मुकाबले में उनका सामना स्पेनिश दिग्गज राफेल नडाल से होगा। लेकिन इस मैच से एक दिन पहले 25 वर्षीय मेदवेदेव के खिलाफ टेनिस ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बड़ी कार्रवाई हुई है। उन्हें सेमीफाइनल में अंपायर से उलझना भारी पड़ गया है। 

विज्ञापन


यूएस ओपन चैंपियन के ऊपर 12 हजार अमेरिकी डॉलर (करीब नौ लाख रुपये) का जुर्माना ठोका गया है। मेदवेदेव ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान भड़कते नजर आए थे। मेदवेदेव ने चार सेट की जीत के दौरान चेयर अंपायर जैम कैंपिस्टल पर चिल्लाते हुए अपशब्द कहे। इसे लेकर टेनिस ऑस्ट्रेलिया ने उन पर दो अलग-अलग मामलों में लाखों रुपये का जुर्माना लगाया। 
विज्ञापन


नडाल के हाथों क्वार्टरफाइनल में हार झेलने वाले कनाडा के डेनिस शापोवालोव पर दो अलग-अलग अपराधों के लिए कुल 8 हजार अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया गया था। वहीं मेदवेदेव का जुर्माना टूर्नामेंट में अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेदवेदेव के अलावा सेमीफाइनल के उनके प्रतिद्वंदी स्टेफनोस सितसिपास पर भी कार्रवाई हुई है। सितसिपास को मैच के दौरान कोचिंग लेने के लिए दो मामलों में 13 हजार अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed