फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Australian Open 2022 Tournament chief Craig Tilly hopes Rafael Nadal will play in Australian Open despite being hit by Covid-19

Australian Open: टूर्नामेंट प्रमुख क्रेग टिली को उम्मीद, कोरोना की चपेट में आने के बावजूद साल का पहला ग्रैंडस्लैम खेलेंगे नडाल

Wed, 22 Dec 2021 02:39 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 22 Dec 2021 02:39 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलियन ओपन के निदेशक क्रेग टिली ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है राफेल नडाल कोरोना संक्रमित होने के बावजूद टूर्नामेंट में खेलेंगे। अबू धाबी में मुबाडाला वर्ल्ड टेनिस चैंपियनशिप में भाग लेने के बाद नडाल ने बीते दिन कहा था कि वह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। 

विज्ञापन
Australian Open 2022 Tournament chief Craig Tilly hopes Rafael Nadal will play in Australian Open despite being hit by Covid-19
राफेल नडाल (फाइल फोटो) - फोटो : twitter@atptour

विस्तार

ऑस्ट्रेलियन ओपन के प्रमुख क्रेग टिली ने बुधवार को कहा कि उन्हें विश्वास है कि राफेल नडाल कोविड-19 संक्रमित होने के बावजूद मेलबर्न में खेलेंगे। सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के ऑस्ट्रेलियन ओपन में न खेलने के नए संदेह सामने आए हैं। स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने सोमवार को कहा था कि अबू धाबी में एक प्रदर्शनी टूर्नामेंट से घर लौटने के बाद उनकी कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने कहा कि वह अपनी सभी प्रतिबद्धताओं की जांच कर रहे हैं। वही, ऑस्ट्रेलियन ओपन के निदेशक ग्रेग टिली का मानना है कि नडाल जनवरी में अपने दूसरे ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब को जीतने के लिए ठीक हो जाएंगे। 

विज्ञापन


टिली बोले- नडाल के खेलने की उम्मीद

ऑस्ट्रेलियन ओपन के डायरेक्टर क्रेग टिली ने मेलबर्न में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि राफेल नडाल मेलबर्न में खेलेंगे। उनके मुताबिक जो खिलाड़ी अभी कोरोना संक्रमित हैं, वे तब तक समय की अवधि पूरी करेंगे और वे ठीक हो जाएंगे। ऑस्ट्रेलियन ओपन की शुरुआत 17 जनवरी से होगी। राफेल नडाल अब तक जोकोविच और रोजर फेडरर के बराबर 20 ग्रैंड स्लैम जीत चुके हैं। 
विज्ञापन


जोकोविच के खेलने पर संदेह

हालांकि विश्व के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच के ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलने पर संदेह। क्योंकि उन्होंने कोरोना वैक्सीन लेने की जानकारी देने से इनकार किया है। हाल ही में नोवाक के पिता ने कहा था उनके ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलने की कोई गारंटी नहीं हैं। जोकोविच रिकॉर्ड नौ बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीत चुके हैं। टिली के मुताबिक, बिना टीकाकरण वाले खिलाड़ियों और कर्मचारियों के एक छोटे प्रतिशत को ऑस्ट्रेलियन ओपन में चिकित्सा छूट दी जाएगी, लेकिन उनकी पहचान सख्त गोपनीयता प्रोटोकॉल द्वारा संरक्षित थी। टिली ने आगे कहा, यदि नोवाक ऑस्ट्रेलियन ओपन में भाग लेते हैं तो उन्हें या तो टीका लगाया जाएगा या उन्हें चिकित्सा छूट मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed