{"_id":"61ed4411260241213c2c1155","slug":"australian-open-2022-ashleigh-barty-enters-quarterfinal-for-4th-consecutive-years-gael-monfils-move-to-next-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"Australian Open 2022: नडाल 14वीं बार तो एश्ले बार्टी लगातार चौथे साल क्वार्टरफाइनल में पहुंचीं","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Australian Open 2022: नडाल 14वीं बार तो एश्ले बार्टी लगातार चौथे साल क्वार्टरफाइनल में पहुंचीं
Sun, 23 Jan 2022 05:33 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 23 Jan 2022 05:33 PM IST
सार
दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल ने रविवार को एड्रियन मनारिनो को सीधे सेट में हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में 14वीं बार जगह बनाई।
ऑस्ट्रेलिया की स्टार टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने लगातार चौथे साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई है।
विज्ञापन
राफेल नडाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल ने रविवार को एड्रियन मनारिनो को सीधे सेट में हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में 14वीं बार जगह बनाई। नडाल ने पुरुष एकल के चौथे दौर के मुकाबले में मनारिनो के खिलाफ 7-6 (14), 6-2, 6-2 से जीत दर्ज की। उन्हें पहले सेट के टाईब्रेक में जीत दर्ज करने के लिए 28 मिनट 40 सेकेंड तक जूझना पड़ा और इस दौरान उन्होंने सातवें सेट प्वाइंट पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
महिला वर्ग में ऑस्ट्रेलियाई टेनिस स्टार एश्ले बार्टी ने लगातार चौथे साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी और शीर्ष वरीय बार्टी ने चौथे दौर में अमेरिका की अमांडा अनीसीमोवा को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हराया।
विज्ञापन
25 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने रविवार को मेलबर्न में खेले गए 74 मिनट के मुकाबले में अपना दबदबा कायम रखा और बिना कोई सेट गंवाए क्वार्टरफाइनल में पहुंच गईं। अपने पहले ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब की तलाश में बार्टी पूरी ताकत से आगे बढ़ रही हैं। उनका अगला मुकाबला क्वार्टरफाइनल में अमेरिका की जेसिका पेगुला से होगा।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग में गाएल मोनफिल्स ने क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की की। फ्रांस के 35 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी ने चौथे दौर के मुकाबले में सर्बिया के मिओमिर केकमनोविच को 7-5, 7-6(4), 6-3 से हराया। इसके साथ ही मोनफिल्स लगातार दूसरे साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन की क्वार्टरफाइनल में पहुंचने में सफल रहे।