फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Australian Open 2022: Ashleigh Barty enters quarterfinal for 4th consecutive years, Gael Monfils move to next round

Australian Open 2022: नडाल 14वीं बार तो एश्ले बार्टी लगातार चौथे साल क्वार्टरफाइनल में पहुंचीं

Sun, 23 Jan 2022 05:33 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 23 Jan 2022 05:33 PM IST
सार

दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल ने रविवार को एड्रियन मनारिनो को सीधे सेट में हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में 14वीं बार जगह बनाई।
ऑस्ट्रेलिया की स्टार टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने लगातार चौथे साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई है। 

विज्ञापन
Australian Open 2022: Ashleigh Barty enters quarterfinal for 4th consecutive years, Gael Monfils move to next round
राफेल नडाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल ने रविवार को एड्रियन मनारिनो को सीधे सेट में हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में 14वीं बार जगह बनाई। नडाल ने पुरुष एकल के चौथे दौर के मुकाबले में मनारिनो के खिलाफ 7-6 (14), 6-2, 6-2 से जीत दर्ज की। उन्हें पहले सेट के टाईब्रेक में जीत दर्ज करने के लिए 28 मिनट 40 सेकेंड तक जूझना पड़ा और इस दौरान उन्होंने सातवें सेट प्वाइंट पर जीत दर्ज की। 

विज्ञापन


महिला वर्ग में ऑस्ट्रेलियाई टेनिस स्टार एश्ले बार्टी ने लगातार चौथे साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी और शीर्ष वरीय बार्टी ने चौथे दौर में अमेरिका की अमांडा अनीसीमोवा को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हराया। 
विज्ञापन


25 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने रविवार को मेलबर्न में खेले गए 74 मिनट के मुकाबले में अपना दबदबा कायम रखा और बिना कोई सेट गंवाए क्वार्टरफाइनल में पहुंच गईं। अपने पहले ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब की तलाश में बार्टी पूरी ताकत से आगे बढ़ रही हैं। उनका अगला मुकाबला क्वार्टरफाइनल में अमेरिका की जेसिका पेगुला से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में गाएल मोनफिल्स ने क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की की। फ्रांस के 35 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी ने चौथे दौर के मुकाबले में सर्बिया के मिओमिर केकमनोविच को 7-5, 7-6(4), 6-3 से हराया। इसके साथ ही मोनफिल्स लगातार दूसरे साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन की क्वार्टरफाइनल में पहुंचने में सफल रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed