{"_id":"60261cec37056542531df62f","slug":"australian-open-2021-to-continue-without-fans-despite-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्शकों के बिना भी जारी रहेगा ऑस्ट्रेलियाई ओपन, विक्टोरिया में लॉकडाउन का एलान","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
दर्शकों के बिना भी जारी रहेगा ऑस्ट्रेलियाई ओपन, विक्टोरिया में लॉकडाउन का एलान
Fri, 12 Feb 2021 11:45 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:45 AM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियन ओपन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पृथकवास होटल में कोरोना संक्रमण का मामला आने के बाद विक्टोरिया प्रदेश सरकार ने शनिवार से लॉकडाउन लागू करने का एलान किया हालांकि अगले पांच दिन ऑस्ट्रेलियाई ओपन को दर्शकों के बिना जारी रखने की अनुमति दे दी है। विक्टोरिया के प्रधानमंत्री डेनियल एंड्रयूज ने शुक्रवार को प्रदेश भर में पांच दिन के लॉकडाउन की घोषणा की, इसके तहत लोग जरूरी सामान खरीदने, सेवा कार्य या काम के अलावा बाहर नहीं निकल सकेंगे, उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलियाई ओपन जारी रह सकता है क्योंकि ये लोग अपने कार्यस्थल पर हैं।
विज्ञापन
स्कूल और यूनिवर्सिटी सोमवार से बुधवार तक बंद रहेंगी, इसके अलावा शादी या धार्मिक आयोजन के लिए लोगों के जुटने पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा, 'इसके लिए स्टाफ न्यूनतम रखा जाए। ऑस्ट्रेलियाई ओपन होगा लेकिन दर्शक मौजूद नहीं रहेंगे।' लॉकडाउन की घोषणा से पहले मेलबर्न पार्क में आए दर्शकों को प्रवेश द्वार पर ही सामाजिक दूरी बनाए रखने, सैनिटाइजर के इस्तेमाल और नाक के ऊपर तक मास्क लगाने की हिदायत दी गई। ऑस्ट्रेलियाई ओपन आठ से 21 फरवरी तक चलेगा, इससे पहले यहां पहुंचाने वाली चार्टर्ड फ्लाइट में कोरोना के मामले पाए जाने के बाद खिलाड़ियों को 14 दिन कड़े पृथकवास में रहना पड़ा था।
विज्ञापन