फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Novak Djokovic wins record ninth Australian Open beat Daniil Medvedev in Final

जोकोविच ने रिकॉर्ड नौवीं बार जीता ऑस्ट्रेलियाई ओपन, करियर का 18वां ग्रैंडस्लैम, मेदवेदेव का सपना टूटा

Sun, 21 Feb 2021 04:39 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 21 Feb 2021 04:39 PM IST
विज्ञापन
Novak Djokovic wins record ninth Australian Open beat Daniil Medvedev in Final
ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीतने के बाद नोवाक - फोटो : ट्विटर @AustralianOpen

सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने रविवार को रॉड लेवर एरेना में रिकॉर्ड नौवीं बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीता। खिताबी मुकाबले में रूस के डेनियल मेदवेदेव को 7-5, 6-2 और 6-2 से रौंदते हुए दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी ने 18वां ग्रैंडस्लैम अपने नाम किया। बीते 13 साल में नौ बार जोकोविच ने ही इस ट्रॉफी को उठाया अगर उन्हें मेलबर्न पार्क का किंग कहा जाता तो अतिश्योक्ति नहीं होगी।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार तीसरी और कुल नौवीं बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीतने वाले दुनिया के पहले और एकमात्र खिलाड़ी। ऑस्ट्रेलियाई ओपन के इतिहास में 30 साल की उम्र के बाद तीन बार फाइनल में पहुंचने वाले जोकोविच पहले खिलाड़ी भी बने थे।
 


सर्वाधिक ग्रैंडस्लैम के मामले में सिर्फ राफेल नडाल और रोजर फेडरर से ही पीछे। यह जोकोविच का 18वां ग्रैंड स्लैम है और वह रोजर फेडरर और राफेल नडाल के 20 ग्रैंड स्लैम के रिकॉर्ड से अब महज 2 टाइटल दूर हैं।
 

बराबर हुआ हिसाब


चौथी रैंकिंग वाले मेदवेदेव पहले सेट से ही मैच के बाहर लग रहे थे। दिलचस्प है कि पिछले पांच मुकाबलों में मेदवेदेव का पलड़ा जोकोविच पर भारी था, इन पांच मैच में डेनियल ने तीन और नोवाक ने 2 मैच अपने नाम किए थे, लेकिन आज हिसाब बराबर हो गया। पिछले छह मैच में दोनों खिलाड़ियों ने अब तीन-तीन मैच जीत लिए। वैसे सर्बिया के 34 वर्षीय जोकोविच को बड़े मुकाबलों का खिलाड़ी माना जाता है।

 
 

फिलिप-इवान ने जीती युगल ट्रॉफी

फिलिप पोलासेक और इवान डोडिग की जोड़ी ने पिछले साल के चैंपियन राजीव राम और जो सेलिसबरी को 6-3, 6-4 से हराकर पुरुष युगल खिताब जीता। अमेरिका के 36 वर्षीय राजीव का इस हार से दोहरी ट्रॉफी जीतने का सपना भी टूट गया। उन्होंने शनिवार को बारबोरा क्रेजसिकोवा के साथ मिलकर मिश्रित युगल का खिताब जीता था।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed