पेट की मांसपेशी में चोट के बावजूद लड़ते रहे जोकोविच, जीत के बाद जोर से चिल्लाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट की मांसपेशी में चोट के कारण दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ऑस्ट्रेलियाई ओपन में उलटफेर का शिकार हो सकते थे, लेकिन उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए तीसरे दौर का मुकाबला जीता। जोकोविच उस समय अमेरिका के 27वीं वरीयता प्राप्त टेलर फ्रित्ज से दो सेट से आगे चल रहे थे, लेकिन उनके पेट के दाहिने ओर तेज चोट लगी और वह अपना हाथ नहीं उठा पा रहे थे।
DJOKOVIC SURVIVES!
— Tennis TV (@TennisTV) February 12, 2021
World No. 1 @DjokerNole battles through an abdominal injury to defeat Fritz 7-6 6-4 3-6 4-6 6-2 💪#AusOpen @AustralianOpen pic.twitter.com/uKjlsMPYaT
ऐसा लग रहा था कि आठ बार के चैंपियन जोकोविच रिटायर हो जाएंगे चूंकि फ्रित्ज ने अगले दोनों सेट जीत लिए थे। इसी बीच एक होटल में कोरोना वायरस के नए स्टेन का मामला पाए जाने के बाद विक्टोरिया प्रांत में लॉकडाउन का फैसला लिया गया और दर्शकों को कोर्ट छोड़ने के निर्देश मिलने के कारण खेल 10 मिनट रोकना पड़ा। जोकोविच लौटे और 7-6, 6-4, 3-6, 4-6, 6-2 से जीत दर्ज की। खाली स्टेडियम पर उनकी आवाज गूंजने लगी जब जीत के बाद राहत की सांस लेते हुए वह जोर से चिल्लाए।
स्वितोलिना भी चौथे दौर में
ऑस्ट्रेलियाई ओपन के छठे दिन खिलाड़ियों के बेहतरीन खेल को सराहने के लिए कोई दर्शक कोर्ट पर नहीं था जबकि दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी एलिना स्वितोलिना ने 26वीं रैंकिंग वाली यूलिया पुतिनत्सेवा को 6-4, 6-0 से हराकर चौथे दौर में प्रवेश कर लिया। एक होटल में कोरोना संक्रमण के मामले आने के बाद विक्टोरिया प्रांत में पांच दिन का लॉकडाउन लगा दिया गया है, इससे पहले पांच दिन रोज 30000 दर्शक कोर्ट पर आ रहे थे। स्वितोलिना 2019 में विम्बलडन और अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल तक पहुंची थी। शीर्ष वरीयता प्राप्त एशले बार्टी, दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी रफेल नडाल और चौथी रैंकिंग वाले डेनिल मेदवेदेव के मैच भी आज होंगे।