फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Australian Open 2021 Injured Novak Djokovic enters into next round

पेट की मांसपेशी में चोट के बावजूद लड़ते रहे जोकोविच, जीत के बाद जोर से चिल्लाए

Sat, 13 Feb 2021 10:38 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 13 Feb 2021 10:38 AM IST
विज्ञापन
Australian Open 2021 Injured Novak Djokovic enters into next round
नोवाक जोकोविच - फोटो : social media

पेट की मांसपेशी में चोट के कारण दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ऑस्ट्रेलियाई ओपन में उलटफेर का शिकार हो सकते थे, लेकिन उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए तीसरे दौर का मुकाबला जीता। जोकोविच उस समय अमेरिका के 27वीं वरीयता प्राप्त टेलर फ्रित्ज से दो सेट से आगे चल रहे थे, लेकिन उनके पेट के दाहिने ओर तेज चोट लगी और वह अपना हाथ नहीं उठा पा रहे थे।

विज्ञापन


विज्ञापन


ऐसा लग रहा था कि आठ बार के चैंपियन जोकोविच रिटायर हो जाएंगे चूंकि फ्रित्ज ने अगले दोनों सेट जीत लिए थे। इसी बीच एक होटल में कोरोना वायरस के नए स्टेन का मामला पाए जाने के बाद विक्टोरिया प्रांत में लॉकडाउन का फैसला लिया गया और दर्शकों को कोर्ट छोड़ने के निर्देश मिलने के कारण खेल 10 मिनट रोकना पड़ा। जोकोविच लौटे और 7-6, 6-4, 3-6, 4-6, 6-2 से जीत दर्ज की। खाली स्टेडियम पर उनकी आवाज गूंजने लगी जब जीत के बाद राहत की सांस लेते हुए वह जोर से चिल्लाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वितोलिना भी चौथे दौर में

ऑस्ट्रेलियाई ओपन के छठे दिन खिलाड़ियों के बेहतरीन खेल को सराहने के लिए कोई दर्शक कोर्ट पर नहीं था जबकि दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी एलिना स्वितोलिना ने 26वीं रैंकिंग वाली यूलिया पुतिनत्सेवा को 6-4, 6-0 से हराकर चौथे दौर में प्रवेश कर लिया। एक होटल में कोरोना संक्रमण के मामले आने के बाद विक्टोरिया प्रांत में पांच दिन का लॉकडाउन लगा दिया गया है, इससे पहले पांच दिन रोज 30000 दर्शक कोर्ट पर आ रहे थे। स्वितोलिना 2019 में विम्बलडन और अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल तक पहुंची थी। शीर्ष वरीयता प्राप्त एशले बार्टी, दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी रफेल नडाल और चौथी रैंकिंग वाले डेनिल मेदवेदेव के मैच भी आज होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed