{"_id":"6024eef08ebc3ee9356bf282","slug":"australian-open-2021-defending-champion-sofia-kainin-succumbed-to-upsets-losing-65th-ranked-in-second-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"Australian Open 2021: गत चैंपियन सोफिया केनिन हुईं उलटफेर का शिकार, दूसरे दौर में 65वीं रैंक की खिलाड़ी से हारीं","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Australian Open 2021: गत चैंपियन सोफिया केनिन हुईं उलटफेर का शिकार, दूसरे दौर में 65वीं रैंक की खिलाड़ी से हारीं
Thu, 11 Feb 2021 02:16 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 11 Feb 2021 02:16 PM IST
विज्ञापन
सोफिया केनिन
- फोटो : twitter@Sofiakenin
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2021 में उलटफेर का दौर जारी है। साल के पहले ग्रैंडस्लैम के चौथे दिन दुनिया की चौथे रैंक की अमेरिकी खिलाड़ी सोफिया केनिन को हार का सामना करना पड़ा। गत ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन केनिन को गुरुवार को दूसरे दौर में मार्गरेट कोर्ट एरीना पर दुनिया की 65वीं रैंक की काइया कानेपी ने 6-3, 6-2 से हराकर बाहर कर दिया।
विज्ञापन
22 वर्षीय सोफिया ने पिछले साल मेलबर्न पार्क में ऑस्ट्रेलियन ओपन का फाइनल जीतकर अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था। इसके बाद वे फ्रेंच ओपन में उप-विजेता रहीं। लेकिन इस बार युवा अमेरिकी खिलाड़ी ने 35 वर्षीय अनुभवी कानेपी के आगे कई गलतियां कीं।
विज्ञापन
What a performance 😱@KanepiKaia defeats Kenin 6-3 6-2 in just 64 minutes to continue a hot start to the summer for the Estonian 🇪🇪#AusOpen | #AO2021 pic.twitter.com/ZFuidJnVZC
— #AusOpen (@AustralianOpen) February 11, 2021
विज्ञापन
दूसरे दौर में सिर्फ 65 मिनट के खेल में सोफिया कई बार भावुक हुईं। उन्होंने मैच के बाद स्वीकार किया कि उनके ऊपर खिताब पर कब्जा बरकरार रखने का दबाव था और वे इसे झेल नहीं पाईं।
बता दें कि इससे पहले बुधवार को चोट के बाद वापसी कर रही पूर्व अमेरिकी ओपन चैंपियन बियांका आंद्रेस्क्यू को भी दूसरे दौर में ताइवान की सीह सू-वेई के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी। सू-वेई ने आठवीं वरीय बियांका को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हराया। बियांका ने 2019 अमेरिकी ओपन के फाइनल में सेरेना को हराकर खिताब जीता था।