{"_id":"b97ece00d4f91795f9bf36d357670a28","slug":"australia-open-will-start-from-18-january-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिताब बचाओ अभियान के लिए उतरेंगे जोकोविच और सेरेना","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
खिताब बचाओ अभियान के लिए उतरेंगे जोकोविच और सेरेना
अमर उजाला,दिल्ली
Updated Mon, 18 Jan 2016 12:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और अमेरिका की महिला खिलाड़ी सेरेना विलियम्स सोमवार से मेलबर्न में शुरू हो रहे वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में मौजूदा चैंपियन की हैसियत से खिताब बचाओ अभियान के तहत कोर्ट पर उतरेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा जोकोविच पिछले वर्ष का शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए कैलेंडर वर्ष ग्रैंड स्लैम पूरा करना चाहेंगे।
सभी की नजरें 28 वर्षीय जोकोविच पर होगी जो पिछले सत्र में कैलेंडर वर्ष ग्रैंड स्लैम पूरा करने से चूक गए थे।
उन्होंने इस वर्ष एक भी सेट नहीं गंवाया है और कतर ओपन फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन करके यहां आए हैं। इस ग्रैंड स्लैम को पांच बार अपने नाम कर चुके जोकोविच के पास गोल्डन स्लैम पूरा करने का भी बेहतरीन मौका है।
विज्ञापन
यदि वह मौजूदा सत्र में चारों ग्रैंड स्लैम और रियो में खिताब जीत जाते हैं तो वह यह उपलब्धि हासिल कर लेंगे। जोकोविच पहले दौर में दक्षिण कोरिया के चुंग हियोन से भिड़ेंगे।
विज्ञापन
पहले दिन फेडरर का सामना निकोलोज से होगा
विश्व के पूर्व शीर्ष वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड के स्टार अनुभवी खिलाड़ी रोजर फेडरर का पहले दौर में सामना जॉर्जिया के निकोलोज बेसिलेशविली से होगा। जोकोविच को फेडरर, नडाल, एंडी मरे और स्टानिसलास वावरिंका से कड़ी टक्कर मिल सकती है।
सेरेना की नजरें 22वें ग्रैंड स्लैम खिताब पर
विश्व की शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिका की महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में 22वें ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के इरादे से कोर्ट पर उतरेंगी।
यदि सेरेना यहां खिताब जीतने में कामयाब हो जाती हैं तो वह स्टेफी ग्राफ के 22 ग्रैंड स्लैम खिताब की बराबरी कर लेंगी। सेरेना ने पिछले वर्ष चार में से तीन ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया था। वह पहले दौर में इटली की कैमिला जियोर्जी से भिड़ेंगी।