{"_id":"db012026154104762887fb026f36db71","slug":"australia-open-round-three-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया ओपन: सेरेना, फेडरर और शारापोवा तीसरे दौर में","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
ऑस्ट्रेलिया ओपन: सेरेना, फेडरर और शारापोवा तीसरे दौर में
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 21 Jan 2016 11:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड की शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स, स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और रूस की मारिया शारापोवा ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
मेलबर्न में चल रहे साल के इस पहले ग्रैंड स्लैम में कैरियर के 22वें ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के लक्ष्य से अपने अभियान की शुरुआत करने वाली सेरेना ने महिला एकल के दूसरे दौर में सेह-सू-वेई को 6-1, 6-2 से पराजित किया।
विज्ञापन
रॉड लेवर एरिना में एक घंटे तक चले मुकाबले में सेरेना ने 90वें रैंक वाली वेई को रौंद दिया। अगले दौर में उनका सामना डारिया कसात्किना और अना कोन्जुह के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से होगा।
विज्ञापन
17 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन फेडरर ने पुरुष एकल के दूसरे दौर में एलेक्जेंडर डोल्गोपोलोव को 6-3, 7-5, 6-1 से शिकस्त दी।
34 वर्षीय फेडरर को पहले दो सेटों में कड़ी टक्कर मिली लेकिन अंतिम सेट में उन्होंने डोल्गोपोलोव की चुनौती ध्वस्त कर अगले दौर में जगह बना ली।
पांच बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन शारापोवा ने एलिएक्जांद्रा सास्नोविच को 6-2, 6-1 से पराजित किया। जापान के सातवीं सीड केई निशिकोरी ने ऑस्टिन क्राजिसेक को 6-3, 7-6 (7/5), 6-3 से हराकर अगले दौर में जगह बना लिया है।
भूपति युगल के दूसरे दौर में, पेस हारे
भारत के महेश भूपति और उनके लक्जमबर्ग के जोड़ीदार जाइल्स मूलर ऑस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंड स्लैम के अगले दौर में प्रवेश कर लिया है जबकि लिएंडर पेस और फ्रांस के जेरेमी चार्डी की जोड़ी को पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा है।
भूपति और मूलर की जोड़ी ने पुरुष युगल के पहले दौर में ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स बोल्ट और एंड्रयू व्हीटिंग्टन की जोड़ी को 7-6 (4), 3-6, 6-4 से पराजित किया।
उधर, 42 वर्षीय पेस और चार्डी की जोड़ी को पहले दौर में कोलंबिया के जुआन सेबेस्टियन काबाल और रोबर्ट फराह की जोड़ी ने 6-3, 6-4 से शिकस्त दी।