{"_id":"100914b66b3386fe420703e78c2fb069","slug":"australia-open-2016-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलियाई ओपन में फिर दो बड़े उलटफेर","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
ऑस्ट्रेलियाई ओपन में फिर दो बड़े उलटफेर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 27 Jan 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी की महिला टेनिस खिलाड़ी एंगेलिक केरबर ने दो बार की चैंपियन बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका को हराकर वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है जहां उनका सामना ग्रेट ब्रिटेन की जोहाना कोंटा से होगा।
विज्ञापन
केरबर ने महिलाओं की एकल स्पर्धा के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में अजारेंका को 6-3, 7-5 से पराजित किया। कोंटा ने एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीन की क्वालीफायर झांग शुआई को 6-4, 6-1 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
इसके साथ ही कोंटा 33 साल में किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली ब्रिटिश महिला खिलाड़ी बनीं।
केरबर ने इससे पहले 14वीं वरीय अजारेंका के खिलाफ सभी छह मुकाबले गंवाए थे जिनमें इसी महीने ब्रिस्बेन इंटरनेशनल फाइनल और पिछले साल अमेरिकी ओपन में तीन घंटे चला मुकाबला भी शामिल है।
विज्ञापन
बोपन्ना मिश्रित युगल में उलटफेर के शिकार
भारत के रोहन बोपन्ना और चीनी ताइपे के उनकी जोड़ीदार युंग-जान चान को वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित युगल स्पर्धा के क्वार्टरफाइनल में उलटफेर का शिकार होना पड़ा है।
तीसरी सीड भारत और ताइपे की जोड़ी को स्लोवेनिया के आंद्रेजा क्लेपाक और फिलीपींस के ट्रीट हुए की गैर वरीय जोड़ी ने 55 मिनट तक चले मुकाबले में 6-2, 7-5 से पराजित कर दिया।
हालांकि भारत की सानिया मिर्जा और लिएंडर पेस अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ फाइनल में प्रवेश कर गए हैं।