{"_id":"5fb9534f4c772e49bc3e10f5","slug":"atp-finals-dominic-thiem-defeated-djokovic-in-the-semi-finals-reaching-the-finals-for-the-second-time-in-a-row","type":"story","status":"publish","title_hn":"ATP finals: थिएम ने सेमीफाइनल में जोकोविच को हराया, लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचे","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
ATP finals: थिएम ने सेमीफाइनल में जोकोविच को हराया, लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचे
Sat, 21 Nov 2020 11:20 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
डोमिनिक थिएम
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोमिनिक थिएम ने शानदार खेल दिखाते हुए लगातार दूसरी बार एटीपी फाइनल के खिताबी मुकाबले में पहुंचने में कामयाबी हासिल की। थिएम ने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को कड़े मुकाबले में हरा दिया। दो घंटे और 54 मिनट तक चले मुकाबले में थिएम ने जोकोविच को 7-5, 6-7(10), 7-6(5) से हराया।
विज्ञापन
यह दोनों खिलाड़ियों के बीच 12वीं भिड़ंत थी जिसमें ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी ने पांचवीं बार जीत बाजी अपने नाम की। जोकोविच को रोमांचक मुकाबले में हराने के साथ ही थिएम चार सालों में निट्टो एटीपी फाइनल में बैक-टू-बैक चैंपियनशिप मैच में पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
विज्ञापन
अब खिताबी मुकाबले में थिएम का सामना राफेल नडाल और डेनिल मेदवेदेव के बीच होने विजेता से होगा।