{"_id":"5dcb98058ebc3e5b4f3f2153","slug":"atp-finals-dominic-thiem-beats-novak-djokovic-in-a-thriller-to-reach-semis","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीपी फाइनल्स: नडाल ने रोमांचक मुकाबले में मेदवेदेव और थिएम ने जोकोविच को हराया","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
एटीपी फाइनल्स: नडाल ने रोमांचक मुकाबले में मेदवेदेव और थिएम ने जोकोविच को हराया
Thu, 14 Nov 2019 07:13 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 14 Nov 2019 07:13 AM IST
विज्ञापन
राफेल नडाल
- फोटो : Social Media
एटीपी फाइनल्स के रोमांचक मुकाबले में नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल ने अपने प्रतिद्वंदी रूस के डेनिल मेदवेदेव को हरा दिया। ग्रुप स्टेज के इस मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों में जबरदस्त खेल का नजारा देखने को मिला। एक वक्त पर नडाल मैच हारने के कगार पर पहुंच गए थे लेकिन उसके बाद उन्होंने दर्द को पीछे छोड़ते हुए अपने अनुभव को ताकत के दम पर जीत दर्ज कर ली। नडाल ने मेदवेदेव को 6-7, 6-3, 7-6 से हराया।
विज्ञापन
तीसरे और फाइनल सेट में एक समय पर नडाल 1-5 से पीछे चल रहे थे और लगभग हार के कगार पर थे, लेकिन इसके बाद नडाल ने जबरदस्त वापसी की और फिर लगातार अंक हासिल करते हुए मैच को टाई ब्रेकर में ले गए और जीत अपने नाम करने में सफल रहे।
विज्ञापन
इससे पहले बुधवार को ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए स्टार प्लेयर नोवाक जोकोविच को हराकर एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अब सर्बियाई खिलाड़ी जोकोविच का सामना शूटआउट में रोजर फेडरर से होगा। ऑस्ट्रिया के पांचवीं वरीयता प्राप्त थीम ने दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी को 6-7, 6-3, 7-6 से हराया।
विज्ञापन
वहीं, छह बार के चैम्पियन रोजर फेडरर ने इटली के मातेओ बेरेतिनी को 7-6, 6-3 से शिकस्त दी। फेडरर और जोकोविच अब एक दूसरे के सामने होंगे जो पिछले साल के विम्बलडन फाइनल का रिप्ले होगा।