फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   ATP Finals: Auger-Aliassime downs childhood idol Nadal in a massive upset

ATP Finals: कनाडा के फेलिक्स ने किया टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर, राफेल नडाल को 6-3, 6-4 से हराया

Wed, 16 Nov 2022 12:00 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टुरिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टुरिन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 16 Nov 2022 12:00 PM IST
सार

फेलिक्स को पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन नडाल के खिलाफ उन्होंने शानदार खेल दिखाते हुए 6-3, 6-4 के अंतर से जीत हासिल की। 
 

विज्ञापन
ATP Finals: Auger-Aliassime downs childhood idol Nadal in a massive upset
नडाल पर जीत के बाद फेलिक्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इटली के ट्यूरिन में कनाडा के फेलिक्स ऑगर-अलियासिम ने मंगलवार को एटीपी फाइनल्स का सबसे बड़ा उलटफेर किया। उन्होंने टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता प्राप्त राफेल नडाल को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 के अंतर से हराया। पांचवीं वरीयता प्राप्त फेलिक्स इस मैच में शानदार लय में दिखे और शुरुआत से ही शानदार खेल दिखाया। 
विज्ञापन


ऑगर-अलियासिमे ने मैच के बाद कहा "मुझे लगता है कि यहां पहले एक मैच होने के कारण, मुझे सेंटर कोर्ट की परिस्थितियों की आदत हो गई है। इससे मुझे बहुत मदद मिली। मुझे लगा कि मेरा खेल आज बेहतर था। मेरी सर्विस शानदार थी और बैकहैंड काफी बेहतर था। मैं इसे लगातार बेहतर तरीके से खेल रहा था। जब मैं इस तरह खेल रहा हूं, तो मैंने साबित कर दिया है कि मैं प्रतिस्पर्धा कर सकता हूं और दुनिया के कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों को मात दे सकता हूं।"
विज्ञापन


फेलिक्स का शॉटमेकिंग और सर्विस सटीक थी। वह टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अपने अंतिम राउंड-रॉबिन मैच में टेलर फ्रिट्ज का सामना करेंगे। इस पर उन्होंने कहा "मैं अब एक मैच जीत, एक मैच हार चुका हूं। अगर मैं दो मैच जीत पाता हूं तो उम्मीद है कि मैं टूर्नामेंट में आगे बढूंगा। मैं दो दिनों में टेलर के साथ खेलने के लिए तैयार हो जाऊंगा। यह आसान नहीं होगा। वह इस साल वास्तव में अच्छा खेल रहे हैं और ये हालात उनके लिए बिल्कुल सही हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा "मैं इन स्थितियों में टोनी (नडाल) के खिलाफ मैच के अनुभव का उपयोग करूंगा। उन्होंने मेरी बहुत मदद की है। मेरे मन में उनके और उनके परिवार के लिए बहुत सम्मान है। यहां टोनी के साथ खेलना विशेष है, लेकिन साथ ही साथ समय हम प्रतिस्पर्धी हैं, और हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते हैं।"

फेलिक्स ने एक घंटे 57 मिनट तक चले इस मैच में शानदार खेल दिखाया और जीत हासिल की। 22 वर्षीय, पहली बार अपने बचपन आदर्श को हराकर वास्तव में खुश थे। वे तीन बार एक-दूसरे का सामना कर चुके हैं। वह मई में रोलैंड गैरोस के दौरान नडाल पर जीत के बेहद करीब थे, लेकिन पांच सेट के मैच में स्पेन के दिग्गज विजयी रहे।

फेलिक्स ने कहा "मुझे यकीन नहीं था कि मैं एक दिन यह कर पाऊंगा। मैं केवल इसका सपना देख सकता हूं। उम्र का अंतर बहुत बड़ा है, और यह साबित करता है कि वह कितने बड़े चैंपियन है और एक उदाहरण हैं क्योंकि वह अभी भी यहां 36 साल की उम्र में 20 साल के लड़कों के खिलाफ खेल रहे हैं। वह एक महान चैंपियन है और एक महान रवैया रखते हैं।"


कैस्पर रुड भी टेलर फ्रिट्ज को 6-3, 4-6, 7-6 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। दो घंटे 12 मिनट तक चले मैच में उन्होंने जबरदस्त संघर्ष किया, लेकिन अंत में जीत हासिल की। पिछले साल उन्हें सेमीफाइनल में ही हार का सामना करना पड़ा था। इस बार रुड अपना प्रदर्शन बेहतर करना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed