फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   ATP cincinnati open title 2019: medvedev and Svetlana Kuznetsova

सिनसिनाटी ओपन 2019: कुजनेत्सोवा और मेदवेदेव बने चैंपियन

Mon, 19 Aug 2019 12:38 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 19 Aug 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
ATP cincinnati open title 2019: medvedev and Svetlana Kuznetsova
सिनसिनाटी मास्टर्स ओपन विजेता - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले दो टूर्नामेंट में उप विजेता बनकर संतोष करने वाले दानिल मेदवेदेव को यहां डेविड गोफिन को 7-6 (7/3), 6-4 से हराकर एटीपी सिनसिनाटी मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता। इस नौवीं वरीयता प्राप्त रूसी खिलाड़ी ने अंतिम गेम में ब्रेक प्वाइंट बचाने के बाद ऐस जमाकर जीत दर्ज की। यह मास्टर्स 1000 में उनका पहला खिताब है। इससे पहले वह वाशिंगटन में निक किर्गियोस और मांट्रियल में राफेल नडाल से फाइनल मुकाबला हार गये थे।

विज्ञापन


मेदवेदेव ने कहा, ‘आखिर में ट्राफी जीतना एक शानदार अहसास है। मैं काफी थक चुका हूं। मैं अभी कुछ कहने की स्थिति में नहीं हूं लेकिन दर्शकों ने मेरे अंदर ऊर्जा का संचार किया।’ मेदवेदेव ने सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन नोवाक जोकोविच को हराया था।

विज्ञापन

ATP cincinnati open title 2019: medvedev and Svetlana Kuznetsova
स्वेतलाना कुजनेत्सोवा - फोटो : सोशल मीडिया

मेडिसन कीज ने रविवार को यहां एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में स्वेतलाना कुजनेत्सोवा को 7-5, 7-6 (7/5) से हराकर डब्ल्यूटीए सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता। वर्ष 2017 में यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचने वाली कीज के करियर का यह पांचवां और इस सत्र का दूसरा खिताब है। उन्होंने अप्रैल में चार्ल्सटन ओपन का खिताब जीता था।

चोट से उबरने के बाद वापसी कर रही कुजनेत्सोवा की कीज ने दोनों सेट में दसवें गेम में सर्विस तोड़ी। विंबलडन में दूसरे दौर में बाहर होने और हाल में दो टूर्नामेंट में पहले दौर से आगे नहीं बढ़ने वाली कीज ने कहा, ‘अगर मेरी टीम एक सप्ताह पहले मुझसे कहती कि मैं यहां चैंपियन बनूंगी तो मैं उनकी हंसी उड़ा देती।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed