फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   ATP Cary Challenger: Prajnesh Gunneswaran enters semifinals

ATP Cary Challenger: प्रजणेश गुणेश्वरन सेमीफाइनल में पहुंचे

Sat, 14 Nov 2020 03:27 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 14 Nov 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
ATP Cary Challenger: Prajnesh Gunneswaran enters semifinals
प्रजनेश गुणेश्वरन - फोटो : social media

भारतीय डेविस कप खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन अपने विपक्षी थॉमस बेलुची को पछाड़ते हुए एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट अटलांटिक टायर चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गए। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने 3-6, 7-5, 7-6(5) से टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में ब्राजील के क्वालीफायर के खिलाफ मैदान मारा। कोरोना काल के बाद इस सीजन में खेल शुरू होने के बाद यह प्रजनेश की दूसरी अंतिम चार में उपस्थिति होगी। वह पिछले महीने जर्मनी में इसामनिंग इवेंट के भी सेमीफाइनल में पहुंचे थे। 146वें स्थान पर रहे प्रजनेश अब फाइनल के लिए डेनमेर्क के मिकेल टॉर्पेगार्ड से भिड़ेंगे, जिनकी 198 रैंक है। अपने छह चैलेंजर फाइनल में से, 30 वर्षीय भारतीय ने दो खिताब जीते हैं। इससे पहले भारत के रामकुमार रामनाथन पहले दौर में ही हारकर बाहर हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed